पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे का बयान, 2022 में महाराष्ट्र में भाजपा की बनेगी सरकार

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे का एक बयान फिर सुर्खियों में है। नारायण राणे ने कहा कि अगले साल मार्च 2022 में महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनेगी। नारायण राणे ने दावा किया है कि अगले चार महीने में महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार गिर जाएगी और फिर भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आ जाएगी तो आपको अपेक्षित बदलाव दिखाई देगा।

जयपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि ये बात सीक्रेट है, इसलिए मैं उसे अभी बाहर नहीं निकालना चाहता। सरकार बनानी या सरकार गिरानी होती है तो कुछ बातें सीक्रेट रखनी पड़ती हैं। राजनीति में हर बात उजागर नहीं होती है।

नारायण राणे ने महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल का नाम लेकर बताया कि उन्होंने ही मार्च तक महाराष्ट्र में सरकार बनाने की बात कही है। मैं उन्हीं की बात आपके सामने कह रहा हूं। हमलोग उनकी कहीं बात को सच साबित करने के लिए एकजुट होकर काम करेंगे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More