फिरोजाबाद : दुर्गा पंडाल में आरती के दौरान समुदाय विशेष के लोगों ने किया पथराव, 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में दुर्गा पंडाल में आरती के दौरान समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया, जिससे वहां पर भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ा और मौके से नौ लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि गली में ई-रिक्शा खड़ा करने और नाली विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था, जबकि ग्रामीणों का आरोप है कि दुर्गा पंडाल में दूसरे समुदाय के लोग गांजा पीकर आते हैं और महिलाओं से अभद्रता करते हैं।

समुदाय विशेष के लोगों पर पथराव करने का आरोप लगा

बता दें कि शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के दिखतौली गांव में सोमवार रात दो समुदाय आमने-सामने आ गए। दलित समाज के लोगों ने नवरात्रि के मौके पर दुर्गा पूजा पंडाल सजाया था। सोमवार को गली से ई रिक्शा निकालने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के समय दुर्गा पंडाल में आरती चल रही थी। आरोप है कि समुदाय विशेष के लोगों ने दलित परिवारों के घरों में पथराव कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को खदेड़ दिया। पुलिस ने दोनों पक्ष के नौ लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। सीओ राजवीर सिंह ने बताया कि चार्जिंग के लिए गली में ई-रिक्शा खड़ा करने और नाली में ईंट लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। इसी को लेकर इन दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More