आजमगढ़ : युवती के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, इंसाफ न मिलने के चलते पीड़िता ने थाने मे खाया था जहर

आजमगढ़ जिले के मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को रेप पीड़िता के जहर खाकर जान देने के बाद आरोपी अनिल सिंह को उसी रात गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता के पति ने बताया कि उसके साथ 4 दिन पहले रेप की घटना को अंजाम दिया गया था। इंसाफ न मिलने से पत्नी ने अजीज होकर मेंहनाजपुर थाने के सामने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर स्थानीय अस्पताल से रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।

वहीं, पीड़िता की मौत के बाद पुलिस अधीक्षक ने लापरवाही बरतने वाले थानेदार चुन्ना सिंह को निलंबित कर दिया है। पुलिस लगातार समझौते का दवाब बना रही थी।

5 अक्टूबर को हुई थी घटना

जिले के मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने 5 अक्टूबर की रात 112 पर सूचना देकर गांव के ही अनिल सिंह और एक अन्य पर रेप का आरोप लगाया था। पीड़िता के पति का आरोप है कि इंसाफ की गुहार लेकर पत्नी संग थाने पहुंचे। मामले में मुकदमा दर्ज करने का प्रार्थना-पत्र दिया। लेकिन थाने पर दरोगा चुन्ना सिंह व दरोगा विनोद कुमार 4 घंटे तक बैठाकर समझौते का दबाव बनाते रहे। इसके बाद लगातार थाने के चक्कर कटवाते रहे। इससे आजिज होकर 9 अक्टूबर को पीड़िता ने जहर खा लिया जिससे उसकी मौत भी हो गई।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा था निशाना

आजमगढ़ जिले में घटी इस घटना को लेकर प्रदेश के EX CM अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि यह घटना सरकार के मुंह पर करारा तमाचा है। सरकार से दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई करने की बात कही थी।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More