सनकी आशिक ने घर मे घुसकर की युवती की हत्या, खुद को भी गोली से उड़ाया

बलिया में रविवार को एक युवक ने दिनदहाड़े घर में घुसकर एकतरफा प्यार में लड़की को गोली मार दी। मौके पर ही लड़की की मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर लड़की के परिवार वाले उसके कमरे में पहुंचे। बेटी को खून से लथपथ जमीन पर गिरा पाया। वहीं, आरोपी शव के पास तमंचा लिए खड़ था।

घरवालों ने फौरन कमरे में आरोपी को बंद कर दिया। अपने आप को फंसता देख आरोपी युवक ने खुद को भी शूट कर लिया। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी पुलिस टीम के साथ मामले की पड़ताल में जुट गए। दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।

पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपरा ढाला गांव का है। यहां आजम खान (25) अपने पड़ोस की 23 साल की लड़की से एकतरफा प्यार करता था। काफी दिनों से वह उसके पीछे पड़ा हुआ था, मगर वह राजी नहीं थी। इससे आक्रोशित आजम खान हाथ में तमंचा लेकर रविवार को दिनदहाड़े लड़की के घर में घुसा और उसे गोली मार दी। लड़की के घर वालों ने गोली की आवाज सुनी तो वह भाग कर आए। आरोपी आजम खून से लथपथ लड़की के शव के पास मिला। घरवालों ने तुरंत कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। अपने को फंसता देख आजम ने खुद को भी गोली मार ली। जिसके बाद उसकी भी मौत हो गई।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More