बाबूजी कल्याण सिंह जी कोई भी त्याग करने से पीछे नहीं हटे, वे रामजन्‍म भूमि आंदोलन के महान योद्धा थे : सीएम योगी

हवन के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का त्रयोदशी संस्कार सुबह ही शुरू हो गया। प्रसाद ग्रहण करने एवं श्रद्धांजलि देने के लिए अतिथियों का आना शुरू हो गया। दोपहर में उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ अतरौली पहुंच गए और पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह की पत्‍नी रामवती के पैर छूकर आर्शीवाद लिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबू जी का त्रियोदशी कार्यक्रम हो रहा है। हम सभी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ आये हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने एक छोटे से गांव में जन्म लेकर समाज सेवा का जो संकल्प लिया था।, वह उन्होंने जीवन भर निभाया। उन्हें जो जिम्मेदारी मिली, वह उन्होंने बखूबी निभाई। उन्होंने पार्टी, सरकार व संगठन के प्रति पूरी ईमानदारी से काम किया। उन्होंने पूरे संकल्प से अपनी जिम्मेदारी को पूरा किया। उन्होंने कहा कि, वह किसी भी त्याग से पीछे नहीं हटे।

1992 में राम मंदिर के लिए विवादित ढांचे के मामले में पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ली। उत्तर प्रदेश के अंदर भय मुक्त व ईमानदार सरकार दी। उन्होंने गरीबों व दबे कुचलों के लिए काम किया। उनके लिए कार्य किया। बाबू जी ने सभी कार्य पूरी निष्ठा से किये। सीएम के साथ राज्यपाल के रहते अच्छा कार्य किया। राम मंदिर के लिए ढांचे गिराने के मामले में अपनी जिम्मेदारी ली। वह देश मे कुछ विरले लोगों में से एक हैं, जिन्होंने अपने सामने राम मंदिर का निर्माण होता देखा है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More