नरेश अग्रवाल अगर कह दें कि भाजपा में अपमान हुआ है तो सपा में उनका पुनः स्वागत है : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को हरदोई जनपद के ग्राम मझरेता पहुंचे। वह समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य डॉक्टर राजपाल कश्यप के पिता के तेरहवीं संस्कार में शामिल हुए। उनके साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी भी पहुंचे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नरेश अग्रवाल अगर कह दें कि भाजपा में अपमान हुआ है तो वापस ले लेंगे, सपा ने हमेशा ही सभी को सम्मान देने का काम किया | समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा कल्याण सिंह की मौत को भी मुद्दा बना रही है। भाजपा सरकार को उन्होंने झूठा बताया। कहा कि भाजपा के नेता झूठ बहुत बोलते हैं। भाजपाई, सरकार को कंपनी बना रहे हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More