BJP एक परिवार है यहां सब लोग एक है ए.के. शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है। यहां सब कोई एक समान है। यहां बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री हो सकता है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बिना जाति पूछे सरकारी सुविधाएं दी जातीं हैं।

यह बातें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी एके शर्मा ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यकर्ता पदाधिकारी परिचयात्मक बैठक में कहा। उन्होंने कहा कि भारतीय धर्म और संस्कृति को जीवंत बनाने के लिए भाजपा जरूरी है।

यही एक ऐसी पार्टी है, जो जाति-धर्म से ऊपर सर्वसमाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा का लक्ष्य है समाज और राष्ट्र की प्रगति है। कहा कि पूर्व की सरकारों ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की ओर ध्यान नहीं दिया। इससे लोगों को बुनियादी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की बदौलत 2022 में प्रचण्ड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र और संचालन जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र,लल्लन मिश्र, खड्डा विधायक जटाशंकर मणि त्रिपाठी, पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव, डॉ पी के राय, जिला महामंत्री सुदर्शन पाल,

जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल, विनोद भारती, दुर्गेश राय, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद, भीखम प्रसाद,एम पी कन्नौजिया, हरिशंकर राय, धनन्जय तिवारी, नूतन दूबे, भुवनेश्वर त्रिपाठी, किशोर यादव, बिपिन बिहारी मिश्र आदि उपस्थित रहे।

भगवन्त यादव
कुशीनगर

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More