कानपुर : महापौर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में उद्धव ठाकरे के खिलाफ थाने में दी तहरीर

कानपुर महापौर प्रमिला पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ स्वरूपनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ मराठी भाषा में अमर्यादित टिप्पणी की थी। महापौर ने तहरीर देते हुए बताया कि उन्हें इंटरनेट मीडिया के माध्यम से इसका पता लगा।

उद्धव ठाकरे की अशोभनीय भाषा से प्रतीत होता है कि वो महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में अशांति फैलाना चाहते हैं। उद्धव ठाकरे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और जनता का अपमान किया है।

उनकी टिप्पणी समाज में आपसी भाईचारे को तोड़ने वाली प्रतीत होती है। स्वरूप नगर थाना प्रभारी अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि महापौर की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More