लुधियाना में कांग्रेस को एक और झटका, सैकड़ों साथियों के साथ आप के हुए पूर्व प्रदेश सचिव कुलवंत सिंह सिद्धू

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़ लुधियाना 

लुधियाना- औद्योगिक शहर लुधियाना में कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका देते हुए, वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश सचिव कुलवंत सिंह सिद्धू अपने सैकड़ों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। आप पंजाब मामलों के प्रभारी तथा दिल्ली से विधायक जरनैल सिंह और विपक्ष की उप नेता सरबजीत कौर माणूके ने यहां नेताओं का औपचारिक स्वागत किया।शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलवंत सिंह सिद्धू का स्वागत करते हुए, जरनैल सिंह ने कहा कि पारंपरिक पार्टियों में भ्रष्टाचार और परिवारवाद के कारण घुटन महसूस कर रहे तथा पंजाब के हितों के बारे में सोचने वाले नेताओं व कार्यकर्ताओं का आम आदमी पार्टी स्वागत करती है।

उन्होंने कहा कि कुलवंत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस में अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत बतौर यूथ नेता के रूप में की थी तथा इसके बाद वह विभिन्न पदों सहित कांग्रेस के प्रदेश सचिव भी रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि कुलवंत सिद्धू के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह और भी बढ़ गया है।इस मौके पर मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए जरनैल सिंह ने कहा कि अकालियों को काले झंडे दिखाने की कार्रवाई आप कार्यकर्ताओं की नहीं बल्कि पंजाब के आम आदमी का उनके प्रति गुस्सा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग यह नहीं भूले हैं कि हरसिमरत कौर बादल के नेतृत्व में किसान विरोधी कानून पारित किए गए थे। उन्होंने आगे कहा कि बादल सरकार के समय गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान किया गया था तथा इस अपमान को लेकर न्याय मांगने वाले सिखों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।उन्होंने कहा कि अकाली दल को अपने कुकर्मों की कीमत चुकानी पड़ेगी।

इस मौके पर आप की वरिष्ठ नेता और विपक्ष की उपनेता सरबजीत कौर माणूके ने कहा कि कुलवंत सिंह सिद्धू व उनके साथियों के पार्टी में शामिल होने से लुधियाना में पार्टी और मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब की खुशहाली के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
आप में शामिल होने के बाद कुलवंत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब के लोगों की जुबान पर केवल आम आदमी पार्टी ही नाम है। वह चाहते हैं कि पंजाब का नया मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरह नहीं बल्कि अरविंद केजरीवाल की तरह काम करे। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को आप से बहुत उम्मीदें हैं और पार्टी हक और सच्चाई की लड़ाई लड़ रही है जिसमें सिद्धू पूरा योगदान देंगे।

इस मौके पर संयुक्त सचिव अमनदीप सिंह मोही, जिला प्रधान सुरेश गोयल, हल्का इंचार्ज नार्थ मदन लाल बग्गा, हल्का इंचार्ज ईस्ट दलजीत सिंह भोला, जिला सेक्रेटरी शरनपाल सिंह मक्कड़, कोषाध्यक्ष सुरिंदर सैनी, सीनियर नेता तरसेम सिंह भिंडर,व अन्य उपस्थित थे।

 

रिपोर्ट- (सत पाल सोनी )

यह भी पढ़ें -केंद्रीय मंत्री बनने के बाद प्रथम बार बीएल वर्मा के बदायूं जनपद आगमन पर अकबराबाद चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More