BJP विधायक संगीत सोम का एक और विवादिर बयान, कहा- बच्चे पैदा करने के अलावा बहुत कुछ भी अल्लाह की देन

आर जे न्यूज 

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरधना से BJP विधायक संगीत सोम एक बार फिर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में बन गए हैं। सोमवार को विधायक संगीत सोम ने अखिलेश यादव की सपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में आतंकवादी पनपते थे। क्योंकि सपा सरकार आतंकियों को छोड़ने का काम करती थी। लेकिन भाजपा सरकार आतंकियों को ठोकने का काम करती है।

वहीं, जनसंख्या कानून पर विधायक संगीत सोम ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि बच्चे पैदा करना अल्लाह की देन है। लेकिन बच्चे पैदा करने के अलावा भी बहुत कुछ अल्लाह की देन है।

दरअसल, BJP विधायक संगीत सोम सोमवार को चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह पहुंचे थे। यहां मीडिया से बातचीत की। आतंकवादियों के विषय में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए सोम ने कहा कि आप निश्चिंत रहें। देश या प्रदेश में कोई आतंकवादी नहीं पनपने दिया जाएगा। सपा सरकार के समय में प्रदेश में आतंकवादी पनपते थे। क्योंकि सपा सरकार आतंकवादियों को छोड़ने का काम करती थी। अब वो समय गया, अब भाजपा सरकार आतंकवादियों को घर में घुसकर ठोकने का काम करती है।

बच्चे पैदा करने के अलावा बहुत कुछ भी अल्लाह की देन

जनसंख्या कानून पर विधायक संगीत सोम ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि बच्चे पैदा करना अल्लाह की देन है। लेकिन बच्चे पैदा करने के अलावा भी बहुत कुछ अल्लाह की देन है। ये मौलाना देश को पीछे ले जाना चाहते हैं। बढ़ती जनसंख्या देश के लिए कलंक के समान है। इसे रोकना बेहद जरूरी है, इसी के लिए जनसंख्या पर कानून लाया जा रहा है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले का स्वागत करते हैं। भाजपा विधायक ने कहा कि प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में हमारी 350 से अधिक सीटें आ रही हैं। सपा की जितनी सीटें हैं, आगामी चुनाव में इतनी सीट भी नहीं ल पाएगी। और बसपा की जितनी सीटें हैं वह उतनी सीटों पर ही सिमट जाएगी।

20 जून को भी दिया था विवादित बयान

20 जून 2021 को विधायक संगीत सोम ने केंद्रीय केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान के सामने मेरठ में एक विवादित बयान दिया था। जिसमे अखिलेश को निशाना बनाते हुए संगीत सोम ने कहा था कि तुमने हिंदू भी कटवाए और मुसलमान भी कटवाए। तुमने सच्चाई को सच्चाई नहीं कहा। यदि हमारे दो दो युवाओं की मौत न होती तो मुजफ्फरनगर दंगा नहीं होता। यह भी कहा था कि सैफई में पता है एक-एक दिन में जन्मदिन मनाने में कितना खर्चा हुआ। सैफई में जन्मदिन में हीरोइन नचवाई। एक जन्मदिन में हीरोइन नचाने में अरबों रुपए खर्च किया।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More