बावन हरदोई। बुधवार की दोपहर भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी। सच्चाई यह है कि लिस्ट में सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख की पत्नी को टिकट दे दिया गया है। गौरतलब है कि 3 साल पहले भाजपा जिसके खिलाफ अविश्वास ला चुकी है आज उसी की पत्नी को टिकट दे दिया गया है। इस बात चर्चा सभी की जबान पर है।
सदर विधानसभा छेत्र में आने बाला बावन ब्लॉक प्रमुखी के चुनाव को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहता है। यहां की शीट इस बार सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। इसलिए इस कुर्सी को पाने के लिए बैसे तो कई दावेदार मैदान में थे।
लेकिन बुधवार को भाजपा ने टिकट की सूची कर दी। सपा सरकार में ब्लॉक प्रमुख रहे धर्मेंद्र सिंह की पत्नी शिवा सिंह को भाजपा ने टिकट दे दिया है। अब आपको बता दे कि 5 साल पहले सपा से ब्लॉक प्रमुख बने धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ भाजपा अविश्वास लाई थी उसके बाद भाजपा नेता समीर सिंह को ब्लॉक प्रमुख बनाया गया था। आज धर्मेंद्र सिंह की पत्नी शिवा सिंह को टिकट मिलते ही लोग तरह तरह की चर्चाएं करने लगे।
Comments are closed.