भाजपा का झंडा लगाकर लग रहा है कोरोना वैक्सीन, विरोध में उतरे सपा कार्यकर्ता

आर जे न्यूज़ –

वाराणसी ,7 जुलाई मंगलवार| बजरडीहा सुंदरपुर नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा का झंडा लगाकर वैक्सिंग लगवाए जाने पर मामला तूल पकड़ गया

समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा एवं कैंट विधानसभा के अध्यक्ष दिलीप कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दुर्गाकुंड स्थित कबीर नगर कॉलोनी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को घेर धरना प्रदर्शन करने लगे

सपा कार्यकर्ताओं के धरना प्रदर्शन करने पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया मगर सपाई कार्यालय में जाने को लेकर अपनी जिद पर अड़े रहे सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचे तो मुख्य चिकित्सा अधिकारी के न रहने पर सपा महानगर अध्यक्ष ने सीएमओ डॉ वी बी सिंह से मोबाइल पर वार्ता कर पत्रक सौंपने का अनुरोध किया

सीएमओ ने कहा कि मैं फील्ड में अभी हूं तभी अपर चिकित्सा अधिकारी से सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा व पूर्व पार्षद वरुण सिंह ने कहा कि बजरडीहा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तरह से कोरोना वैक्सीन के ऊपर भी बीजेपी के कार्यकर्ता महामारी में भी श्रेय लेने की कोशिश कर रही है सरकार की मंशा साफ नहीं दिख रही है जहां एक तरफ कोरोना महामारी में पूरे देश में लाखों लोगों ने ऑक्सीजन के अभाव में दम तोड़ दिया

वही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने वैक्सीन सेंटर पर बीजेपी का झंडा लगाकर वाह वाही लूटने में लगी हुई है कार्यक्रम में मुख्य रूप से विष्णु शर्मा महानगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी सत्य प्रकाश सोनकर सोनू पूर्व पार्षद वरुण सिंह विजय मौर्या डब्ल्यू कमल पटेल नेता पार्षद दल वाराणसी पार्षद हारुन अंसारी संजय प्रियदर्शी संजय यादव आलोक गुप्ता दिलशाद अहमद दिल्लु दिलीप कश्यप उमेश यादव शिव प्रकाश यादव सुनील यादव बच्चा आशीष शर्मा आलोक श्रीवास्तव आदित्य यादव दीपक यादव राहुल यादव गौरव श्रीवास्तव रहीम हाशमी आंसू श्रीवास्तव अंजनी पटेल आदि सैकड़ों संख्या में समाजवादी नेता या कार्यकर्ता उपस्थित रहे

रिपोर्ट मुस्ताक आलम वाराणसी

यह भी पढ़ें – नयी रणनीति के साथ मोदी का नया मंत्रिमंडल, आइये जाने किनसे सजा है मोदी का कैबिनेट

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More