घर से नौकरी के लिए निकला युवक घायल अवस्था मे मिला, डॉक्टरों की लापरवाही से गई जान

मथुरा। आगरा से दिल्ली के लिए नौकरी पर जाने के लिए घर से निकले एक युवक घायल अवस्था में मथुरा में हाईवे किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार में लापरवाही के चलते उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने जिला अस्पतालल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। यह परिवार में इकलौता था।

शुक्रवार सुबह थाना हाई-वे क्षेत्र में नेशनल हाईवे के किनारे घायल अवस्था में एक युवक पड़ा मिला। राहगीर ने पुलिस को घायल की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। युवक की पहचान आगरा के रामनगर शाहगंज निवासी भानुप्रताप उर्फ बिट्टू (26 वर्ष) के रुप में हुई। युवक ने आज सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतक भानुप्रताप के पिता सुनील कुमार के बताया कि यह आगरा से दिल्ली के लिए जॉब के लिए निकला था। फिर वह हाईवे के किनारे घायल अवस्था में कैसे मिले यह कुछ भी कह पाना संभव नहीं है। फिलहाल पिता ने जिला अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। पिता ने कहा कि उनके इकलौते लड़के का डॉक्टरों ने सही तरीके से इलाज नही किया। पिता का कहना है। कि डॉक्टरों ने शुक्रवार को दिनभर उसे अस्पताल के इस कमरे से उस कमरे में घुमाया। वह थकहार का परेशान हो गया और रोने लगे।

डॉक्टरों की लापरवाही की शिकायत चिकित्सा अधिकारी से की। तब तक जाकर बेटे का इलाज शुरु किया। बहुत समय के बाद हैड इंजरी का पता लगा तो उसका सिटी स्कैन के लिए भेजा गया। जब तक उसका चिकित्सा अधिकारी के कहने पर इलाज शुरु हुआ तो तब तक उसकी मौत हो गई। पिता का आरोप है। कि अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही के चलते बेटे की मृत्यु हुई है अगर सही समय पर उपचार मिल जाता तो शायद इकलौते बेटे की जान बच जाती।

रिपोर्ट /- प्रताप सिंह

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More