कोरोना वायरस से 24 घंटो में होने वाली मौतों के आंकड़ों में गिरावट जारी, भारत में जकार्ता से एयरलिफ्ट द्वारा भेजे गए ऑक्सीजन कंटेनर

आर जे न्यूज़-

देश में अभी भी कोरोना वायरस का संक्रमण और इस वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा अभी भी जारी है। हालांकि पिछले दो दिनों से संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है। सोमवार को देश में कोरोना वायरस के कुल 3.11 लाख से ज्यादा मामले सामने आए, जबकि रविवार को 3.66 लाख मामले सामने आए थे। इससे पहले तक देश में चार लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे थे। इधर जकार्ता से ऑक्सीजन कंटेनर भारत पहुंचे।

कोरोना: बीते 24 घंटे में सामने आए 3.29 लाख मामले, दैनिक मामलों में गिरावट जारी:-
देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में एक बार फिर गिरावट देखी गई है। पिछले 24 घंटे में देश में 3,29,942 दैनिक मामले सामने आए, वहीं 3,56,082 लोग कोरोना वायरस से ठीक होकर अपने घर वापस चले गए। वहीं बीते 24 घंटे में 3,876 मरीजों ने कोरोना वायरस के आगे अपना दम तोड़ा है।

ओडिशा: बीते 24 घंटे में सामने आए 9793 नए मामले:-
ओडिशा में बीते 24 घंटे में 9793 मामले सामने आए हैं, इसके बाद राज्य में कुल संक्रमित मामले 5,54,666 हो गए हैं। यही नहीं 9706 लोगों कोरोना से ठीक होकर अपने घर वापस गए हैं और 18 मरीजों की पिछले एक दिन में मौत हुई है।

मुंबई: वैक्सीन लगवाने बीकेसी जंबो पहुंचे लोग:-
मुंबई के बीकेसी जंबो वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन लगवाने के लिए लोग पहुंचे।

भोपाल में 17 मई तक बढ़ा लॉकडाउन:-
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 17 मई तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। भोपाल से लॉकडाउन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

बीते 24 घंटे में 18,50,110 लोगों का हुआ टेस्ट – आईसीएमआर:-
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने जानकारी दी कि बीते 24 घंटे में 18,50,110 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। अबतक 30,56,00,187 लोगों का टेस्ट किया जा चुका है।

तमिलनाडु: रेमडेसिविर लेने पहुंचे लोग, मेडिकल कॉलेज के बाहर जुटी भीड़:-
तमिलनाडु में अपने परिवार वालों के लिए रेमडेसिविर दवा लेने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। सरकारी किलपौक मेडिकल कॉलेज में लोगों की भीड़ देखी गई।

केरल: तिरुवनंतपुरम में ऑक्सीजन वॉर रूम और ऑक्सीजन स्टोरेज केंद्र बनाए गए:-
तिरुवनंतपुरम में महिलाओं के लिए ऑक्सीजन वॉर रूम और ऑक्सीजन स्टोरेज रूम बनाए गए, ताकि अस्पताल तक ऑक्सीजन की सप्लाई हो सके। एक कर्मचारी का कहना है कि हम सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों को ऑक्सीजन सप्लाई करते हैं।

मिजोरम: बीते 24 घंटे में सामने आए 173 मामले:-
मिजोरम में पिछले 24 घंटे में 173 मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 7796 हो गई है।

महाराष्ट्र: घर से बाहर निकलने वाले लोगों की आईडी चेक कर रही पुलिस:-
महाराष्ट्र में 15 मई तक सख्त लॉकडाउन का एलान किया गया है। इस बीच पुलिस लोगों की आई़डी चेक कर रही है, जो घर से बाहर निकल रहे हैं।

जकार्ता से भारत पहुंचे ऑक्सीजन कंटेनर:-
भारतीय वायु सेना ने जानकारी दी कि जकार्ता से वायुसेना के आईएल-76 विमान के जरिए ऑक्सीजन कंटेनर एयरलिफ्ट किए गए। भारतीय वायुसेना ने बताया कि फ्रांस, सिंगापुर, एम्सटर्डम से लगातार मदद भारत आ रही है।

जकार्ता से आए ऑक्सीजन कंटेनर, भारत के लिए विदेशी मदद का सिलसिला जारी:-
देश में अभी भी कोरोना वायरस का संक्रमण और इस वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा अभी भी जारी है। हालांकि पिछले दो दिनों से संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है। सोमवार को देश में कोरोना वायरस के कुल 3.11 लाख से ज्यादा मामले सामने आए, जबकि रविवार को 3.66 लाख मामले सामने आए थे। इससे पहले तक देश में चार लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे थे।

ऐसे में यह थोड़ी राहत मानी जा सकती है। वहीं कुछ राज्यों में संक्रमण की दर बढ़ने की वजह से लॉकडाउन और कर्फ्यू जैसा पाबंदियों का सहारा लेना पड़ रहा है। इधर विदेशों से आने वाली मदद अब राज्यों को बांटी जा रही है। हालांकि कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां हालात अभी भी सुधरे नहीं है और संक्रमण का खतरा और बढ़ता जा रहा है।

Also read-कोरोना से लड़ रहे मरीजों की ज़िंदगी से खेल रहे अस्पताल के कर्मचारी, नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन की वजह से जा रही लोगों की जान

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More