हेमंत बिस्वा सरमा होंगे असम के नए मुख्यमंत्री, कल ग्रहण करेंगे शपथ

हिमंत बिस्वा सरमा होंगे असम के अगले मुख्यमंत्री, चुने गये भाजपा विधायक दल के नेताहिमंत बिस्वा सरमा चुने गये भाजपा विधायक दल के नेता। 

हिमंत बिस्वा सरमा चुने गये विधायक दल के नेता। बनेंगे असम के अगले मुख्यमंत्री। इससे पहले असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्यपाल जगदीश मुखी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। गुवाहाटी में आज होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक से ठीक पहले सौंपा अपना इस्तीफा।

असम में मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस खत्म हो गया है। हिमंत बिस्वा सरमा को असम में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया है। वह असम के अगले मुख्यमंत्री होंगे। हिमंत बिस्वा सरमा का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को आयोजित किया जाएगा। इससे पहले हिमंत बिस्वा सरमा को असम में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने इसकी जानकारी दी है। इससे पहले असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्यपाल जगदीश मुखी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। असम में भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले ही सर्बानंद सोनोवाल ने अपना इस्तीफा दिया। मुख्यमंत्री पद की रेस में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंता बिस्व सरमा को पहले से ही आगे बताया जा रहा था। 

कल हुई थी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात

सर्बानंद सोनोवाल और हेमंत बिस्वा को भाजपा आलाकमान ने मीटिंग के लिए दिल्ली बुलाया था। दोनों नेताओं की कल दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी हुई थी, जहां असम के नए मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर लंबी वार्ता चली। शनिवार को दोनों नेताओं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और भाजपा महासचिव (संगठन) बीएल संतोष के बीच चार घंटे से अधिक समय तक तीन दौर की बातचीत हुई। नड्डा के आवास पर हुईं इन बैठकों में पहले दो दौर में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने सोनोवाल और सरमा से अलग-अलग मुलाकात की।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More