दिनदहाड़े थाने के पीछे से अपहरण कर गाड़ी में नाबालिग संग बलात्कार, रिपोर्ट दर्ज मुख्य आरोपी गिरफ्तार

आर जे न्यूज़-

मथुरा | समूचे उत्तरप्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन के दौरान जनपद के गोवर्धन कस्बे से थाने के पीछे से सामान लेने बाजार जा रही नाबालिग किशोरी को गाड़ी में डालकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी की विधवा मां ने एक नामजद युवक सहित अज्ञात आरोपियों के खिलाफ़ गोवर्धन थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद नामजद मुख्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी अपने घर से किसी काम के लिए बाजार गई थी। आरोप है कि यश उपाध्याय पुत्र योगेश उपाध्याय निवासी कृष्णा विहार कॉलोनी थाना गोवर्धन ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर किशोरी को गाड़ी में बैठा लिया और गाड़ी में ही उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
किशोरी के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म के बाद आरोपी किशोरी को बदहवास अवस्था में छोड़कर फरार हो गए।

जिसके बाद किशोरी ने घटनाक्रम की जानकारी अपनी विधवा मां को दी। विधवा मां पीड़ित किशोरी को साथ लेकर थाने पहुंची जहां मां ने बेटी के साथ हुए दुष्कर्म की लिखित तहरीर थाने में दी। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर यश उपाध्याय सहित अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

गोवर्धन थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। नामजद मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

वहीं सूत्रों के मुताबिक उक्त आरोप में युवती गर्भवती भी बताई जा रही है और पुलिस द्वारा करीब चार-पांच लोगों को उठाया गया है जिसमें यश उपाध्याय पुत्र योगेश उपाध्याय मुख्य अभियुक्त है, दर्शाकर बाकी साथियों को पैसे लेकर छोड़ने की चर्चाओं से बाजार गर्म है तो इसके साथ ही उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा समझौता करने हेतु आरोपियों को भी पूरा समय दिए जाने की चर्चा जोरों पर है।

Also read-पत्नी के बीमार होने पर नहीं मिली छुट्टी, नाराज़ सीओ ने व्हाट्सप्प पर ही भेज दिया इस्तीफा

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More