साहा की तरफ से तेजरफ्तार से आ रहे वाहन ने मारी टक्कर, युवक की इलाज के दौरान मौत, साथी घायल

आर जे न्यूज़-

अंबाला। भारी वाहन की चपेट में आकर सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई। पिलखनी का सतबीर सिंह अपने गांव के विजय कुमार के साथ ड्यूटी पर था। शुक्रवार अलसुबह की घटना में दोनों को नागरिक अस्पताल लाया गया था। वहां उपचार के दौरान सतबीर दम तोड़ गया। महेश नगर थाना पुलिस विजय के बयान पर वाहन चालक पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दिए गए बयान में पिलखनी निवासी विजय कुमार ने बताया मैं व मेरे गांव का सतबीर सिंह उर्फ जगदेव सिंह उर्फ काला दो महीने से निर्भय सिक्योरिटी में कार्यरत है।

कंपनी ने दोनों की ड्यूटी वीरवार की रात को महेश नगर में लगाई थी। वहां पर सड़क निर्माण चल रहा है। शाम करीब सात काम शुरू हुई। रात करीब दो बजे साहा की तरफ से आई बड़ी गाड़ी ने हमें सीधी टक्कर मारी। हम दोनों नीचे गिर गए। एकत्रित लोगों को ड्राइवर को पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। ड्राइवर ने अपना नाम नाम इंतजार निवासी हरिद्वार बताया। मौके पर आई पुलिस हमें सिविल अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान सतबीर की मौत हो गई। विजय कुमार के मुताबिक हादसा गाड़ी तेजरफ्तार व ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More