तमिलनाडु: डीएमके की बेटी की घर आयकर विभाग का छापा

आर जे न्यूज़-

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से ठीक चार दिन पहले आज डीएमके अध्यक्ष एम. के. स्टालिन की बेटी सेंथमराई के घर पर आयकर विभाग की छापेमारी ने राज्य की राजनीति में तूफान खड़ा कर दिया है। डीएमके ने ठीक चुनाव से पहले इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है और राज्य में सत्तारूढ़ एआईडीएमके और बीजेपी गठबंधन की घबराहट का परिणाम बताया है।

इस बीच पश्चिम बंगाल के चुनाव में बीजेपी की भारी चुनौती का सामना कर रही तृणमूल कांग्रेस ने भी डीएमके प्रमुख स्टालिन की बेटी के घर आयकर विभाग की छापेमारी को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। टीएमसी ने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि ‘इसमें नया क्या है?’ टीएमसी ने यह भी कहा है कि केंद्रीय एजेंसियां बीजेपी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर काम कर रही हैं।

अपने एक ट्वीट में तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, “इसमें नया क्या है! बीजेपी, नरेंद्र मोदी और अमित शाह एजेंसियों की कमान संभाले हुए हैं। तमिलनाड़ु में एक राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ की गई साजिश से आप उन्हें हरा नहीं सकते हैं। हम डीएमके और स्टालिन के खिलाफ कठोर राजनीतिक प्रतिशोध की कड़ी निंदा करते हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More