हादसे में युवक की मौत
आर जे न्यूज़-
फर्रुखाबाद :- थाना- मेरापुर के ग्राम- नगला सूदन निवासी दिनेश चंद्र के 32 वर्षीय पुत्र सौरभ शर्मा की हादसे में मौत हो गई। सौरभ बीती रात गांव के ही नन्हे वर्मा पुत्र अशोक के साथ बाइक से घर जा रहा था। जब सौरभ अपने गांव के पास से ही गुजर रहा था उसी समय ट्रैक्टर की टक्कर लगने से दोनों युवक घायल हो गए। परिजन गंभीर रूप से घायल सौरभ को लोहिया अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। घायल नन्हे को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। नन्हें को भी गंभीर चोटें लगी हैं।
घरेलू कलह के कारण नव विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
Comments are closed.