“छिछोरे” को मिला सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड, कंगना रनौत को मिला बेस्ट एक्ट्रेस व मनोज बाजपई को मिला बेस्ट एक्टर का खिताब

67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो रही है। कोरोना वायरस की वजह से इस बार पुरस्कारों की घोषणा देर से हुई है। इस साल कुल 461 फीचर फिल्मों को राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए रखा गया था।नेशनल मीडिया सेंटर में होने वाली इन पुरस्कारों की घोषणा की जानकारी पीआईबी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट के जरिए दी है। आपको बता दें 2019 के पुरस्कारों की घोषणा इस बार की जा रही है।

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘छिछोरे’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया है। छिछोरे फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, प्रतीक बब्बर, ताहिर राज मुख्य किरदार में नजर आए थे। निर्देशक नितेश तिवारी की इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।

कंगना रणौत को बेस्ट एक्ट्रेस के खिताब से नवाजा गया है। कंगना को यह पुरस्कार फिल्म मणिकर्णिका और पंगा के लिए मिला है। कंगना को चौथी बार नेशनल अवॉर्ड मिला है। इससे पहले उन्हें फैशन, क्वीन, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के लिए भी पुरस्कार मिल चुका है।

वहीं भोंसले के लिए मनोज बाजपेयी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (हिंदी) चुने गए हैं। इससे पहले पिंजर और सत्या के लिए भी उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। मनोज बाजपेयी के अलावा धनुष ने भी बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीता है। उन्हें यह पुरस्कार असुरन (तमिल) के लिए मिला।

पल्लवी जोशी को द ताशकंद फाइल्स के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। सुपरडीलक्स फिल्म के लिए विजय सेतुपति को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More