राज्य मान्यता प्राप्त पत्रकारो के अध्यक्ष हेमंत तिवारी को पत्रकारो ने चुना चौथी बार ।

राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति प्रेस क्लब लखनऊ का चुनाव हुआ सम्पन्न

लखनऊ। राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति उत्तर प्रदेश लखनऊ (एकीकृत)  के चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार हेमंत तिवारी को एक बार फिर अध्यक्ष चुन लिया गया है। हेमंत तिवारी को कुल 350 वोट मिले है। इस तरह उन्होंने जीत की  ‘हैट्रिक‘ लगाई है। वे लगातार चार बार से इस पद पर चुने जा रहे है।

जबकि इस पद के लिए प्रत्याशियों में ज्ञानेन्द्र शुक्ल को 187, मनोज मिश्रा को 180, प्रभात त्रिपाठी को 11, अमित मिश्रा को 9, मोइज को 5, एके सेठ को 1 व नीरज कुमार तिवारी को 1 मत हासिल हुए है। आपको अवगत कराते है कि उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के पदाधिकारियों का कार्यकाल दो वर्ष का होता है।

सचिव पद के विजेता शिवशरण सिंह को 197 मत मिले। जबकि भारत सिंह को 159, अजय श्रीवास्तव को 141, कुसुम ताल्हा को 118 व सबी हैदर को 93 वोट मिले। कुल 759 वोटों की गिनती हुई। मुख्य निर्चाचन अधिकारी ने परिणामों की घोषणा की।

इस चुनाव में कई प्रमुख पदों को चुना गया है, जिसके लिए सभी उम्मीदवार मैदान में थे। चुनाव के परिणाम आने के बाद जीतने वाले उम्मीदवारों को साथी पत्रकारों ने बधाई दी। इस चुनाव में आलोक कुमार त्रिपाठी ने कोषाध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमाया।

इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष के लिए आशीष कुमार सिंह, जफर इरशाद और आकाश शर्मा का चयन हुआ है। संयुक्त सचिव के रूप में अभिषेक रंजन, विकास कुमार त्रिपाठी और सुरेश यादव ने जीत हासिल की। कार्यकारिणी में दिलीप सिन्हा ने सबसे ज्यादा मत हासिल किए।

नई कार्यकारिणी  में प्रमुख नाम इस प्रकार हैं-

दिलीप सिन्हा, रितेश सिंह, राघवेंद्र त्रिपाठी, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, मोहम्मद जुबेर अहमद, रेनू निगम, अंशुमान शुक्ला, पवन मिश्रा, अफरोज रिजवी, अतीक उर रहमान, अमरीश शुक्ला, पवन कुमार सिंह, भूपेंद्र उपाध्याय, धीरेंद्र बहादुर श्रीवास्तव. शशि नाथ दुबे ने इस दौरान सभी जीतने वाले उम्मीदवारों को बधाई दी।

अखिलेश दुबे RJ

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More