घोड़े ने तांगे समेत लगाई दौड़, दो वृद्धों को कुचला, एक वृद्ध की इलाज के दौरान हुई मौत

आर जे न्यूज़-

हमीरपुर ! कुरारा थाना क्षेत्र में तांगे में लगे घोड़े ने अचानक तांगे सहित दौड़ लगा दी और रास्ते मे आ रहे दो बद्धो को कुचलता हुआ जखेला गांव की तरफ निकल गया। राहगीरों ने एम्बुलेंस को फोन कर घायलों को अस्पताल पहुचाया जहा से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। जहा पर एक बृद्ध की मौत हो गई।

दोपहर करीब 11 बजे के बाद कस्बे के मनकी स्टैंड के पास बिना सवारी व बिना चालक के खड़े एक तांगे का घोड़ा अनियंत्रित हो गया और पूरा तांगा सहित दौड़ लगा दी जिससे हाइवे में आने जाने वाले लोगो मे भगदड़ मच गई भाग रहे घोड़े ने आगे जाकर अपने लड़के श्रीबाबू के साथ बाजार करने आ रहे |

भुइयादीन पुत्र भग्गा बसोर उम्र करीब 70 वर्ष को टक्कर मार दी और कुचलता हुआ निकल गया वही थोड़ा और आगे जाकर अपनी रिस्तेदारी में शेखूपुर गाँव आये बृद्ध केसरदास उम्र करीब 75 वर्ष निवासी ग्राम हरसुंडी सरीला को कुचल दिया। घायल बद्धो की हालत देख राहगीरों ने एम्बुलेंस को फोन किया |

मौके पर पहुची एम्बुलेंस सहित कर्मीयो इरशद अली, अनुरुद्ध कुमार, देवेंद्र कुमार व सत्येंद्र कुमार ने उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल पहुचाया जहा प्राथमिक उपचार के बाद घायल दोनो घायल बद्धो को जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। जिला अस्पताल में भुइयादीन की मौत हो गई।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More