यमुना नदी में डूबकर एक व्यक्ति की मौत, शव की तलाश में जुटी पुलिस

आर जे न्यूज़-

हमीरपुर  | कुरारा थाना क्षेत्र के सिकरोड़ी गाँव में बीती शाम यमुना नदी में डूबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। वही घटना की जानकारी परिजनों ने थाना पुलिस को दी।अभी तक मृतक का शव नही मिल पाया है। परिजन परेशान हैं।

कुरारा क्षेत्र के सिकरोड़ी गाँव निवासी शिव सिंह 35 वर्ष पुत्र शम्भू निषाद बीती शाम गाँव किनारे यमुना नदी में मछली का शिकार नाव में कर रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ जाने से वह नदी में गिर गया व डूब गया। वही घटना की जानकारी परिजनों को मिलने से परिजनों में कोहराम सा मच गया! परिजनों ने थाना पुलिस सूचित किया।

पुलिस मौके पहुंची किंतु अभी तक मृतक का शव बरामद नही हो सका है। मृतक के दो लड़का व एक लड़की है। एक लड़का सूरत में रह कर मजदूरी करता है। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वही इस घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वही परिजन पुलिस से शव बरामद करने की मांग कर रही है। पुलिस द्वारा गोताखोरों के माध्यम से शव की तलाश जारी है |

सेवानिवृत्त एएसआई से वसूली गई राशि लौटाई – हाई कोर्ट

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More