विधायक मदन कौशिक बने उत्तराखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

आर जे न्यूज़-

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को बदलकर उनकी जगह मदन कौशिक को उत्तराखंड प्रदेश भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी पत्र में तत्काल प्रभाव से मदन कौशिक को उत्तराखंड प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ।

संगठनात्मक नियुक्ति के पत्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा मदन कौशिक को उत्तराखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। बताया जा रहा है की बंशीधर भगत को कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी दी जा सकती है इसलिए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया गया है।

ऐजाज हुसैन
राष्ट्रीय जजमेंट संवाददाता उत्तराखंड।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More