कटनी में 78 प्रधान आरक्षकों की हुई पदोन्नति, बनाए गए ASI, 13 पुलिस कर्मियों का जिले के बाहर ट्रांसफर

कटनी। लंबे अर्से से पदोन्नति की राह देख रहे पुलिस कर्मियों प्रमोशन शुरु कर दिया गया है। कटनी जिले में पुलिस विभाग में करीब 88 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक बनाया गया है। वहीं 78 प्रधान आरक्षक को सहायक उपनिरीक्षक बनाया गया।

प्रधान आरक्षक से एएसआई बनाए गए 13 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण जिले से बाहर भी किया गया है। पुलिस विभाग में पदोन्नति शुरु होने से पुलिस कर्मियों में खुशी की लहर देखी जा रही है। काफी लंबे समय से पुलिस कर्मी अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे।

पदोन्नति के बाद पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रधान आरक्षक से एएसआई बने पुलिस कर्मियों की वर्दी पर स्टार लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी द्वारा भी सहायक उपनिरीक्षक की वर्दी पर स्टार लगाया गया।अलीगढ : बसों की टक्कर में चार यात्रियों की मौके पर मौत और 30 से अधिक घायल……..

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More