बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष बने अर्जुन सिंह भंडारी, रंजन सोलंकी चुने गए निर्विरोध उपाध्यक्ष

आर जे न्यूज़-

नैनीताल। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के चुनाव गुरूवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुए। दोपहर बाद हुए चुनाव में श्रीनगर के अर्जुन सिंह भंडारी अध्यक्ष पद पर विजय हुए जबकि देहरादून के रंजन सोलंकी को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान आठ समितियों के कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव भी संपन्न किया गया। साथ ही दो समितियों में निर्विरोध सदस्य चुने गए। विजयी प्रत्याशियों द्वारा अधिवक्ता हित में कार्य करने का संकल्प लिया गया। गुरूवार को बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड कार्यालय में बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड कार्यकारिणी के लिए दोपहर 12 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू की गई। जिसमें अध्यक्ष पद पर अर्जुन सिंह भंडारी व योगेंद्र सिंह तोमर ने दावेदारी पेश की थी।

जबकि उपाध्यक्ष पद में रंजन सोलंकी एकमात्र प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। चुनाव संपन्न होने के बाद दोपहर एक बजे से मतगणना शुरू हुई। जिसमें अध्यक्ष पद पर अर्जुन सिंह भंडारी ने 12 मत प्राप्त कर विजय हासिल की है। जबकि उनके प्रतिद्वंदी योगेंद्र सिंह तोमर को नौ मत प्राप्त हुए। काउंसिल की 10 समितियों के कार्यकारी सदस्यों का चयन भी चुनाव के द्वारा किया गया। जिसमें राजवीर सिंह बिष्ट, सुरेंद्र पुंडीर, प्रभात कुमार चौधरी, अनिल पंडित, कुलदीप कुमार सिंह को कार्यकारिणी समिति सदस्य चुना गया है।

ऐजाज हुसैन
ब्यूरो चीफ उत्तराखंड

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More