महोबा में आरोपियों ने किशोरी से छेड़छाड़ के बाद किया दुष्कर्म

आर जे न्यूज़-

महोबा के पनवाड़ी के एक गांव में पांच दिन पहले दो युवकों ने किशोरी से छेड़छाड़ की। रिपोर्ट दर्ज कराने से बौखलाए आरोपियों ने 21 फरवरी को घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म किया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पनवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी 18 फरवरी को घर पर थी। तभी दो युवकों ने छेड़छाड़ की थी।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रोहित यादव व कल्लू राजपूत के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, पॉक्सो व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। किशोरी का आरोप है कि 21 फरवरी की शाम जब परिजन खेतों पर गए थे।

तभी दोनों युवक घर में घुस आए और रोहित ने दुष्कर्म किया कल्लू ने मारपीट करते हुए घर में रखी 40 हजार की नगदी निकाल ली और दोनों फरार हो गए। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए आरोपी रोहित यादव व कल्लू राजपूत को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।

बाँदा: हत्याकांड के मामले में कोर्ट ने आरोपियों को सुनाई उम्रकैद की सजा, एक ने ज़हर खाकर दी जान

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More