संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की जलकर मौत

आर जे न्यूज़-

घोरावल सोनभद्र : घोरावल तहसील के अंतर्गत करमा थाना क्षेत्र के मगरदहा गांव निवासी नवविवाहिता श्रिया 21 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जली हुई स्थिति में उसे मंगलवार की भोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिर्जापुर जनपद के मड़िहान थाना अंतर्गत सुगापाख क्षेत्र के खन्तरा गांव निवासी भगवती कोल की पुत्री श्रिया (21) की शादी कमलेश पुत्र राजकुमार निवासी मगरदहा से बीते लॉक डाउन मई मे हुई थी। भगवती ने बताया कि उस समय बाइक की मांग थी।

शादी के बाद उसके पुत्री श्रिया की विदाई हो गई थी। शादी के बाद तीन चार बार वह अपने मायके भी आई थी। भगवती के मुताबिक उसकी पुत्री श्रिया ने बाइक की मांग बताई जो ससुराल के लोगों द्वारा की जा रही थी। इस बात को लेकर ससुर सास देवर जेठ जेठानी द्वारा प्रताड़ित करने की बात उसने अपने मायके वालों से बताई थी।

मृतका के पिता द्वारा बताया गया कि उसका दामाद कमलेश काम के लिए सोमवार को दिन के समय में इलाहाबाद के लिए निकला था। घटना सोमवार की रात लगभग 8 बजे की बताई गई। भगवती ने बताया कि उसके परिवार के एक लड़की शांति की शादी श्रिया के पड़ोस में हुई है। घटना की जानकारी उसी नेेे 11 बजे रात को दी। जबकि श्रिया के ससुराल वालों ने कोई जानकारी नहीं दी।

धीरज कुमार श्रीवास्तव संवाददाता राष्ट्रीय जजमेंट सोनभद्र

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More