प्रदेश भर में मिले 9हजार 408 गिद्ध, जिनमें एक हजार सात सों से अधिक पन्ना में

आर जे न्यूज़-

पन्ना | प्रदेश भर मे हुई रविवार को गिद्धों की गणना मे पन्ना टाईगर रिजर्व मे प्रदेश के सबसे अधिक 722 गिद्ध पाये गये फील्ङ डायरेक्टर पन्ना टाईगर रिजर्व उत्तम कुमार शर्मा ने बताया की पन्ना टाईगर रिजर्व मे प्रदेश से सबसे अधिक 722गिद्ध पाये गये हैं ।

उन्होंने बताया पन्ना टाईगर रिजर्व मे 56अवयस्क और 666वयस्क गिद्धों को गिना गया है इसके अलावा जिले के उत्तर वनमंङल मे 438और दक्षिण वन मंङल मे 614 गिद्ध पाये गये उन्होंने बताया की टाईगर रिजर्व और उत्तर वन मंङल व दक्षिण वन मंङल मे कुल 1हजार 774गिद्ध पाये गये हैं जबकी पूरे प्रदेश मे गिद्धों की संख्या 9हजार 408 बताई गयी है ।इनमें 7हजार 899व्यस्क एवं 1हजार 509अवयस्क गिद्ध पाये गये है |

जिले में गिद्धों की स्थ्ती की बात करें तो पन्ना टाईगर रिजर्व में 722उत्तर वन मंङल में 438 दक्षिण वन मंङल मे 614कुल मिलाकर 1774गिद्ध पाये गये बताया गया की गिद्धों की गणना में 500से अधिक अधिकारी कर्मचारी एवं वालेंन्टियर मिल हुये सुबह सूर्योदय के साथ तोनो क्षेत्रों की गणना का काम शुरू हुआ |

मध्‍यप्रदेश पन्ना टाईगर रिजर्व के जंगल में तेजी गिद्धों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। यहां दुनिया का सबसे तेज उड़ने वाला पक्षी पेरीग्रीन फलकन भी मिले हैं। पन्ना टाईगर गणना के दौरान दुनिया के सबसे तेज रफ्तार पक्षी पेरीग्रीन फलकन पिक भी पाए गए हैं। इन मांसाहारी पक्षियों की संख्या यहां पर 18 है जो निश्चित ही उल्लेखनीय और आश्चर्यजनक बात है। उप संचालक पन्ना टाईगर रिजर्व के उप संचालक जरांदे ईश्वर रामहरी ने इस अनूठे पक्षी के बारे में बताया कि पेरीग्रीन फलकन पिक 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरता है जो दुनिया के तेज रफ्तार पक्षियों में सबसे ज्यादा है।
इस पक्षी की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह उड़ान भरते हुए जीवित पक्षियों को ही पकड़कर खाता है। यह पक्षी चिड़ियों का शिकार करके जिन्दा रहता है।

शाहनगर वन परिक्षेत्र मे दिखे 78 गिद्ध गणना मे 3अवयस्क एवं 78 व्यस्क वन परिक्षेत्र के  सुनपुरा , रामपुर , बोरी करोंदी , टिकरिया ,गजंदा, मे कुल 78 गिद्धों  की गणना  की गयी जिनमें 3 अवयस्क  एवं 75व्यस्क  गिद्ध देखे गये  जिनकी वन अमले ने बीटों पर जाकर  गिनती की वन परिक्षेत्राअधिकारी  आनंद शिवहरे ने बताया की ये प्रवासी गिद्ध है जो आमतौर पर ठंड के समय हर वर्ष यहा के जंगलों मे आ जाते है ।

पवई रेंजर अहमद नबी आजाद ने बताया की पवई अन्तर्गत आने वाले वन परिक्षेत्र मे सुबह से गिद्धों की गिनती शुरू हुयी जहाँ व्यस्क एवं अवयस्क गिद्ध मिलाकर 510 गिद्ध मिले जिनमे 10 राज गिद्ध शामिल हैं ।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More