एम.पी. से गायब महिला को अज्ञात गुमशुदा तलाश ने मिलाया

प्रयागराज। स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में घायलावस्था में भर्ती पचास वर्षीय महिला के परिजनों तक खबर पहुंचने में अज्ञात गुमशुदा तलाश के एडमिन मोहम्मद आरिफ आखिरकार 1/1/2021 को कामयाब हो ही गए। एम.पी.से पहुंचे महिला के भाई ने इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया।

मध्य प्रदेश के रींवा जनपद के जवा थाना क्षेत्र में स्थित बराह गांव निवासी रानी देवी 55 वर्ष पत्नी राम प्रसाद के चार बेटे और चार बेटियां हैं। लेकिन वर्तमान में उसकी दिमागी हालत विगत काफी दिनों से खराब है। बताया जा रहा है कि एक माह पूर्व वह घर से बाहर निकली और वापस नहीं लौटी। परिवार के लोग खोजबीन करने के साथ ही थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज दिया।

प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में दो सप्ताह पूर्व उक्त महिला को घायलावस्था में उपचार के लिए किसी ने भर्ती कराया। उसकी भर्ती होने के बाद से अज्ञात गुमशुदा तलाश के एडमिन मोहम्मद आरिफ उसके सम्पर्क में थे। हालांकि 30/12/2020 को महिला ने अपना नाम और पता बताया। महिला का पता मिलते ही आरिफ ने जवा थाना प्रभारी से सम्पर्क किया और महिला के परिजनों तक खबर दी। खबर मिलते ही शहर में रह रहे महिला का भाई पहुचा और बहन को पाकर खुश हो गया।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More