वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने फीता काटकर स्नेहा फिलिंग प्वाइंट का भव्य उद्घाटन किया।

शहजहाँपुर// मीरानपुर कटरा
ग्राम हरिहरपुर में देर शाम स्नेहा फिलिंग प्वाइंट का भव्य उद्घाटन करने पहुंचे चिकित्सा एवं शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना जी ने फीता काटकर स्नेहा फिलिंग प्वाइंट का भव्य उद्घाटन करते हुये कहा कि युवा उद्योगपतियों का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ग्रामीण अंचलों में बढ़ते उद्योगों के कदम किसानों और ग्राम वासियों के लिए सुविधाओं को बढ़ाना है। ग्राम हरिहरपुर में स्नेहा फिलिंग प्वाइंट खुलने से आसपास के गांव के ग्रामीण किसानों को सुगमता रहेगी।

इस दौरान उन्होंने स्नेहा फिलिंग प्वाइंट के प्रोपराइटर मनोज गुप्ता को बधाई दी।उद्घाटन कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव ब्लाक प्रमुख नरेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ लल्ला भैया भाजपा नेता राजीव कश्यप पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता मुन्ना सिंह नवादा एडवोकेट देवेन्द कुमार गुप्ता क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहित गुप्ता एडवोकेट सत्यपाल भाजपा नेता सत्यभान भदौरिया सीओ परमानंद पांडे एस डी एम वेद सिंह चौहान के साथ प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More