दद्दू शिक्षण संस्थान की पत्नी कृष्णा देवी लम्बी बीमारी के चलते परमेश्वर में हुईं विलीन

फर्रुखाबाद। जनपद फर्रुखाबाद के शिक्षाविद् बाबू सिंह यादव दद्दू की पत्नी कृष्णा देवी का लम्बी बीमारी के बाद शनिवार लखनऊ में स्वर्गवास हो गया। वे 78 वर्ष की थीं। कृष्णा देवी लम्बे समय से बीमार चल रही थीं। शनिवार प्रात: 7.30 बजे उन्होंने अपने पुत्र समृद्धि मीडिया ग्रुप के चेयरमैन एवं समाजवादी पार्टी उ.प्र. के प्रदेश सचिव डॉ.जितेन्द्र यादव के आवास पर अन्तिम साँस ली।

जिया के नाम से सुविख्यात कृष्णा देवी के निधन से शोक की लहर दौड़ गयी है। उनका पार्थिव शरीर दोपहर लगभग 12:30 बजे फतेहगढ़ कृष्णानगर स्थित उनके आवास पर लाया जायेगा। यहाँ से उनकी अन्तिम यात्रा पांचालघाट स्थित श्मशानघाट के लिए शुरू होगी। कृष्णा देवी के पुत्र डॉ.अनार सिंह यादव, डॉ.जितेन्द्र सिंह यादव, डॉ.नागेन्द्र सिंह यादव व उनके रिश्तेदार अजयपाल यादव आदि लोग शोक में डूब गये हैं। उनको सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। समृद्धि मीडिया ग्रुप परिवार ने अपने अभिभावक के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया है।

अनिल कुमार राष्ट्रीय जजमेंट ब्यूरो फर्रुखाबाद

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More