भारत को एकत्र करने में एक अहम योगदान देने वाले सरदार वल्‍लभ भाई पटेल की आज 70वीं पुण्यतिथि, जानिए देश के लिए उनका योगदान

0

सरदार वल्‍लभ भाई पटेल का भारत को एकत्र करने में एक अहम योगदान रहा है। आज उनकी 70वीं पुण्‍यतिथी है। ये कहने में कोई संदेह नहीं है कि यदि वो नहीं होते तो शायद जिस भारत को आज हम देखते हैं वो भी नहीं होता। उन्‍होंने कई छोटी बड़ी रियासतों को भारत में शामिल किया। इसलिए ही उन्‍हें भारत का लौह पुरुष कहा जाता है।

सरदार का योगदान केवल भारत को एकत्र करने में ही नहीं था बल्कि आजादी की लड़ाई में भी उनका योगदान अतुलनीय था। वो देश के पहले उप प्रधानमंत्री थे। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने उनके जन्‍म दिन 31 अक्‍टूबर को राष्‍ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था।

15 दिसंबर को ली थी अंतिम सांस

15 दिसंबर 1950 को उन्‍हें दिल का दौरा पड़ा था और उन्‍होंने बॉम्‍बे के बिड़ला हाउस में अंतिम सांस ली थी। 1947 में जब पाकिस्‍तान ने भारत पर हमला किया तो उस वक्‍त सरदार गृह मंत्री के रूप में कार्य कर रहे थे। उन्‍होंने इस हमले का मुंह तोड़ जवाब दिया था। पटेल बेहद दूरदर्शी थे। उन्‍होंने तिब्‍बत पर चीन के कब्‍जे को गलत बताते हुए कहा था कि ये भविष्‍य में नई समस्याओं को जन्म देगा।

आज दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा जिसको स्‍टेचू ऑफ लिबर्टी कहा जाता है, सरकार पटेल की ही है। यह प्रतिमा 182 मीटर (597 फीट) ऊंची है। अक्‍टूबर 2018 में इसको पीएम मोदी ने देश को समर्पित किया था। ये विशाल प्रतिमा पांच वर्षों में पूरी हुई थी। 1991 में सरदार पटेल को मरणोपरांत देश के सर्वोच्‍च पुरस्‍कार भारत रत्‍न से नवाजा गया था।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More