शिक्षक एमएलसी मतदान शांतिपूर्ण जारी –डीएम कर रहे हैं निरीक्षण

0

अम्बेडकरनगर: गोरखपुर फैज़ाबाद शिक्षक खण्ड का मतदान जनपद के 09 केंद्रों पर प्रातः 8 बजे से शांतिपूर्ण माहौल में कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करते हए जारी है। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र सहित मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी तथा जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी व तहसीलदार मतदान को सम्पन्न कराने में जुटे हुए हैं। मतदान स्थलों पर पुलिस कप्तान आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर सुरक्षा का सख्त इंतेज़ाम किया गया है।

आपको बताते चलें कि शिक्षक एमएलसी चुनाव में 16 प्रत्याशियों के लिए जनपद में कुल 1823 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे जिसमें 1447 पुरुष व 376 महिलाएं शामिल हैं। जनपद के अकबरपुर, टाण्डा, जलालपुर, भीटी, कटेहरी, बसखारी, भियांव, रामनगर, जहांगीरगंज विकास खंड को मतदान केंद्र बनाया गया है।

टाण्डा विकास खंड में कुल 309 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। समाचार लिखे जाने तक 140 मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर चुके हैं। टाण्डा मतदान स्थल पर तहसीलदार संतपश कुमार ओझा सहित कोतवाली व अलीगंज थाना की पुलिस मौजूद है। उपजिलाधिकारी अभिषेक पाठक व सीओ संतोष कुमार समय समय पर मतदान केंद्र का निरीक्षण कर रहे हैं।

जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र व अपर जिलाधिकारी डॉक्टर पंकज कुमार वर्मा लगातार बूथों का निरीक्षण कर रहे हैं। बूथों पर कोविड 19 हेल्प डेस्क बनाया गया है जहां अभी लोगों का टैम्प्रेचर चेक किया जा रहा है तथा मतदाताओं को ग्लब्स उपलब्ध कराया जा रहा है। मतदान केंद्र के बाहर ही सोशल डिस्टेंडिंग का पालन कराने के उद्देश्य से गोला बनाया गया है

जहां मतदाता शान्तिपुर्वक अपनी बारी का इंतज़ार करते नज़र आये। मतदान केंद्र के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों द्वारा कैम्प लगा कर मतदाताओं की मदद की जा रही है। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा ।

अनीता देवी राष्ट्रीय जजमेंट संवाददाता अंबेडकरनगर नगर।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More