कब्र से शव निकाल काट लिए हाथ , 6 दिन पूर्व मृत महिला का दफनाया गया था शव

0
तांत्रिक सिद्धि मे महारथ हासिल करने की सिद्धि 
कुशीनगर। रामकोलाथाना क्षेत्र के देवरिया बाबू जोलहापट्टी में 28 वर्षीय महिला का कब्रिस्तान में दफनाए जाने के 6 दिन बाद शुक्रवार की रात किसी अज्ञात ब्यक्ति ने कब्र से बाहर निकाला उसका हाथ काट लिया ,घटना स्थल पर तांत्रिक सिद्धि हेतु पूजा करने का भी सामग्री मिली है ।परिवार के लोग व ग्रामीण पहुंचकर देखा और घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया ,पुलिस घटना स्थल पर पहुच कर मामले की छान बीन में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार रामकोला थाने के ग्राम पंचायत देवरिया बाबू जोलहा पट्टी निवासी शबरुन पत्नी अबदुल शाह 28 वर्ष अपने मायके कसया थाना क्षेत्र के ग्राम नरकटिया में रह रही थी।20दिन पहले प्रसव के दौरान फाजिलनगर के एक निजी अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया। इसी दौरान तबीयत बिगड़ जाने से रविवार की रात में मायके नरकटिया में उसकी मृत्यु हो गई। पति 8 माह से रोजगार हेतु सऊदी अरब में रह रहा है।
परिवार के लोग सोमवार को सबरुन का शव देवरिया बाबू जोलहा पट्टी लाए और घर से पांच सौ मीटर दूर कब्रिस्तान में कफ़न दफन कर दिया।6 दिन बाद शनिवार की सुबह किसी ने कब्रस्तान के तरफ गया तो देखा कि एक महिला का शव कब्र खोद कर निकाला गया है और उसका एक बाह काट लिया गया है। यह खबर जंगल की आग की तरह फैली और परिजनों के साथ काफी लोग कब्रस्तान में इकठ्ठा हो गए और रामकोला पुलिस को सूचना दिए।
सूचना पर पहुची रामकोला पुलिस ने घटना स्थल का छान बिन शूरु कर दी है। घटना स्थल पर तांत्रिक सिद्धि हेतु पूजा का सामग्री मिलने से यह चर्चा है कि तांत्रिक सिद्धि हेतु कोई अज्ञात ब्यक्ति महिला का शव कब्र से निकाल कर बाह काट कर गायब किया है। इस सम्बंध मे पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया है

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More