उत्तराखंड : भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्षों की घोषणा

0
देहरादून। उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के अनुमोदन के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने भाजयुमो की 92 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी समेत जिलाध्यक्षों की घोषणा भी कर दी है।
बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की 92 सदस्यीय प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। संगठन के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा भी कर दी गई है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के अनुमोदन के बाद भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने प्रांतीय कार्यकारिणी के साथ ही जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी।
प्रदेश कार्यकारिणी में मधुसूदन जोशी, नीरज पंत, कन्हैया खेवड़िया, सिद्धार्थ अग्रवाल, रवि पाल व सुरेश गड़िया उपाध्यक्ष, रंजन बर्गली व हरजीत महामंत्री और विपुल मैंदोली कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा कार्यकारिणी में छह महामंत्री, एक मीडिया प्रभारी व छह सह-मीडिया प्रभारी, पांच प्रवक्ताओं के अलावा गढ़वाल व कुमाऊं मंडलों के संयोजक, सह संयोजक सहित विभिन्न गतिविधियों के संयोजक व सयोजक शामिल किए गए हैं।
वहीं जिलाध्यक्षों में हरिमोहन (उत्तरकाशी), देवेंद्र नेगी (चमोली), विकास डिमरी (रुद्रप्रयाग), परमवीर पंवार (टिहरी), प्रदीप नेगी (देहरादून), अंशुल चावला (देहरादून महानगर), सचिन गुर्जर (हरिद्वार), सौरभ नौटियाल (पौड़ी), शुभम चंद (पिथौरागढ़), मनोज औली (बागेश्वर), सुनील बिष्ट (अल्मोड़ा), माेहित पाठक (चंपावत), योगेश रजवार (नैनीताल), सरबजीत (ऊधमिसंह नगर) शामिल हैं।

 

report-ऐजाज हुसैन
ब्यूरो उत्तराखंड

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More