भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया जिला कार्यालय का उद्घाटन

स्वतंत्र देव सिंह के हाथों हुआ भाजपा जिला कार्यालय का शुभारम्भ

0
प्रयागराज।राष्ट्र प्रथम की अवधारणा पर तथा अंत्योदय के लक्ष्य को लेकर बना संगठन आज विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक संगठन है | इसमें किसी और का नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के एक एक देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं का योगदान है | आज हम गंगापार जिला कार्यालय के उद्घाटन पर यहां एकत्रित हुए हैं इसी तरह से प्रदेश भर में सभी जिलों में भारतीय जनता पार्टी अपना कार्यालय स्थापित कर रही है | उक्त बातें भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह द्वारा होटल त्रिवेणी बाई युगांतर अंदावा में भाजपा गंगा पार के जिला कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर कहीं |
इस अवसर पर मुख्य रूप से सांसद फूलपुर केसरी देवी पटेल, महापौर अभिलाषा गुप्ता, जिला अध्यक्ष अश्विनी द्विवेदी,पूर्व जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल पांडेय, नरेंद्र देव पांडे, रमा शंकर शुक्ला, पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडे, विधायक मेजा नीलम करवरिया, महानगर जिलाध्यक्ष गणेश केसरवानी,विधायक शहर उत्तरी हर्ष बाजपेयी,विधायक फाफामऊ विक्रमाजीत मौर्य,विधायक फूलपुर प्रवीण पटेल, पूर्व विधायक दीपक पटेल, पूर्व विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, आचार्य सुशील महाराज,निमिष खत्री, सांसद मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी,जीतलाल त्रिपाठी,आत्मा धर दुबे, आशीष केसरवानी, दिलीप निषाद,अनिल सरोज, नीरज त्रिपाठी,शारदा प्रसाद शुक्ला,गुड्डू राजा, राहुल तिवारी समेत सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के ,टी एन सिंह,शुशील त्रिपाठी, कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे |
पत्रकार✍?सूर्या यादव

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More