ब्रेकिंग-न्यूज: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 3 लोगों की मौके पर मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीर

0
यमुना एक्सप्रेसवे पर दोपहर तकरीबन 12:45 बजे एक क्रूजर कार डिवाडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस के अनुसार हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हादसा मथुरा जिले के थाना नौहझील क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक क्रूजर कार सवार लोग बिहार से हरियाणा के सिरसा जा रहे थे। एक्सप्रेसवे पर 60 माइलस्टोन के समीप क्रूजर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद गाड़ी एक्सप्रेसवे से नीचे उतर गई।
हादसा होते ही घटना स्थल पर कोहराम मच गया। आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम रहे ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर एक्सप्रेसवे बचाव दल और पुलिसकर्मी पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को जेवर स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है।
हादसा इतना भीषण था कि देखकर कलेजा कांप गया। कार के अंदर लोग बुरी तरह फंसे हुए थे। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। इनमें चालक भी शामिल है। कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस को यह अंदेशा है कि कार की रफ्तार तेज रही होगी। क्योंकि हादसे के बाद गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। मृतकों में दो पुरुष और एक बच्चा शामिल हैं। इनकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More