राज्यपाल को ज्ञापन देने जा रहे कोंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार

0
कोंग्रेस द्वारा लगातार भाजपा की नाकामियों का विरोध चल रहा है| यह विरोध लाचार कानून व्यवस्था को संज्ञान में लाने के लिए किया गया| कांग्रेस कार्यकर्ता ज्ञापन देने के लिए पार्टी कार्यालय से बाहर निकले ही थे कि पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
यूपी में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश की राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस पर कांग्रेसी नारेबाजी करने लगे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की पर वो नहीं माने जिस पर पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर ईको गार्डेन लेकर चली गई।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बदहाल है और सवाल उठाने पर सरकार विपक्ष का दमन कर रही है और गिरफ्तारी करा देती है लेकिन कांग्रेस अपनी आवाज उठाती रहेगी।
बता दें कि लल्लू के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार भाजपा पर हमलावर है और जमकर प्रदर्शन कर रही है। एक तरफ जहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ट्विटर पर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधती हैं तो लल्लू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर रहे हैं।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More