यूपी: कूलर-पंखा की भी हालत खराब, 45 डिग्री पहुंचा पारा
उत्तर प्रदेश में कानपुर सहित आसपास के जिलों में जेठ की गर्मी चरम पर है। कूलर, पंखे हांफने लगे हैं। गर्म हवाओं के थपेड़ों के चलते घर में भी राहत नहीं है। रविवार को इस सीजन का सबसे अधिक तापमान दिन में 45 डिग्री और रात में 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान आज के सामान्य से 4.7 डिग्री और रात का तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। हर महीने में अलग-अलग दिनों का अलग-अलग तापमान निर्धारित है।

पिछले एक सप्ताह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगातार सामान्य से अधिक चल रहा है। अगले सप्ताह तक इसमें 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक इजाफा होने की संभावना है।
अगले 48 घंटे में फिर आंधी-पानी
बंगाल की खाड़ी में उठे अम्फान चक्रवात का असर अभी खत्म नहीं हुआ है। प्रदेश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले 48 घंटे में यह सक्रिय हो सकता है। इस संबंध में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने एक बार फिर चेतावनी जारी की है।
