छिबरामऊ(कन्नौज) : 2 माह के लिए प्रवासी मजदूरों के लिए भी बनेंगे अस्थाई राशन कार्ड

0
छिबरामऊ(कन्नौज)। लॉकडाउन में गैरप्रांतों से घर लौटने वाले प्रवासी श्रमिकों और घर न पहुंच पाने वालों के अस्थायी राशन कार्ड बनाए जाएंगे। राशन कार्ड दो माह के लिए वैद्य होंगे। राशन कार्ड के लिए शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वे शुरू कर दिया गया है।
ग्रामीण क्षेत्र की 96 ग्राम पंचायतों में सर्वे का काम बीस पंचायत सचिवों को सौंपा गया है। शहरी क्षेत्र में पालिका कर्मियों को लगाया गया है। पंचायत सचिवों ने दो दिन में 16 ग्राम पंचायतों में सर्वे पूरा कर लिया है। मई माह में घर लौटे 1066 प्रवासी श्रमिकों में से 391 की जांच पूरी हो गई है।
सूची पूर्ति विभाग को सौंपी जाएगी। पूर्ति निरीक्षक राजू बिंद ने बताया कि 24 मई से फीडिंग शुरू कर दी जाएगी। जांच के बाद ब्लाक कार्यालय और नगर पालिका से जैसे-जैसे सूची मिलेगी, कार्ड बनते जाएंगे।
लाभार्थी का पहले से राशन कार्ड न बना हो। किसी राशन कार्ड में नाम भी दर्ज नहीं होना चाहिए। शासन से मानक पूरे हों।
25 वार्डों में सर्वे के लिए लगाए गए 25 कर्मचारी
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार केसरवानी ने बताया कि नगर क्षेत्र के 25 वार्डों में 203 प्रवासी श्रमिक लौटे हैं।
अवरुद्ध श्रमिक कोई नहीं है। सर्वे के लिए पालिका के 25 कर्मचारियों को लगाया गया है। पांच वार्ड में एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More