पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर : “रामपुर में शांति पूर्वक होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में भी जाने नहीं दिया”

0
हसनपुर। रामपुर जाते समय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और
पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर को कार्यकर्ताओं के साथ अतरासी चौराहे पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
इस दौरान पुलिस से काफी नोकझोंक हुई।
गुस्साए पूर्व कैबिनेट मंत्री सड़क पर बैठ गए।
प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और हंगामा किया गया।
रामपुर में प्रस्तावित पूर्व सीएम अखिलेश यादव के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए
शुक्रवार शाम करीब चार बजे कमाल अख्तर 40-50 कार्यकर्ताओं के साथ अपनी कारों में सवार होकर रामपुर के लिए निकले।
अतरासी चौराहे पर इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने उन्हें रोक कर गिरफ्तार कर लिया।
इससे नाराज होकर कार्यकर्ता पास में पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे।
पुलिस ने यहां से पूर्व मंत्री समेत यशवीर नागर, अंशु त्यागी, मनोज त्यागी, बबलू गुर्जर, यूसुफ कुरैशी,
फैसल अल्वी, नवनीत अग्रवाल, जुल्फेकार अली, गोलू त्यागी, शकील चौधरी, शाहनवाज अंसारी,
दिलशाद, जाकिर प्रधान, जायद सैफी, कासिम मकरानी, अब्दुल चौधरी, परवीन, राजेश, राजवीर सिंह,
अथर अहसान, रूबी कौसर आदि को गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि
रामपुर जाते समय कमाल अख्तर समेत 22 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।
सभी को अतरासी चौराहे से बस में बैठाकर थाने लाया गया।
बाद में निजी मुचलकों पर छोड़ दिया गया।
ALSO READ : रामपुर : अखिलेश यादव आज सांसद आजम खां के जेल रोड स्थित निवास स्थान पर पहुंचेंगे
“- जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। सपाइयों पर बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है। लोगों के संवैधानिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। रामपुर में शांति पूर्वक होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में भी नहीं जाने दिया। रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया। जनता इसका जबाव देगी।”
– कमाल अख्तर, पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा राष्ट्रीय सचिव।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More