लखनऊ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में 66 पदक छात्राओं और 26 छात्रों ने जीते

0
लखनऊ विश्वविद्यालय ने दीक्षांत समारोह में दिए जाने वाले पदक विजेताओं की प्रस्तावित सूची वेबसाइट पर जारी कर दी। विवि ने इस सूची पर 19 सितंबर तक आपत्ति मांगी है।
कोई आपत्ति न होने पर इन्हीं विद्यार्थियों को विजेता मानकर अंतिम सूची जारी की जाएगी।
प्रस्तावित सूची में छात्राओं का दबदबा है। विवि प्रशासन ने बुधवार को 190 पदकों की सूची जारी की है।
इसमें से 66 पदक छात्राओं और 26 छात्रों ने जीते हैं।
चांसलर्स, चक्रवर्ती और कुलपति पदक समेत सात पदक विजेताओं का अभी चयन नहीं हुआ है,
जबकि भाषा विज्ञान में इस साल कोई विद्यार्थी न होने की वजह से पदक भी नहीं दिया जाएगा।
लखनऊ विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 14 अक्तूबर को होना है।
विवि ने कुल मिलाकर 198 पदकों के नाम जारी किए हैं।
एक पदक के लिए कोई अभ्यर्थी न होने की वजह से समारोह में 197 पदक ही दिए जाएंगे।
चांसलर्स, चक्रवर्ती और कुलपति पदक के लिए साक्षात्कार शुक्रवार को होने हैं।
इसके साथ ही विवि में विभिन्न विभागों में बेस्ट थीसिस और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी जैसे पदक के विजेताओं का चयन होना अभी बाकी है।
विवि में इस साल सबसे ज्यादा पदक गणित विभाग की छात्रा सामिया इकराम के नाम हैं।
उन्होंने 14 पदक पर कब्जा जमाया है।
इसके अलावा एलएलबी की विभंतिका और एमए एआईएच के रिषभ त्रिपाठी ने 8-8 पदक ,
एमएससी फिजिक्स की अंशिका मिश्रा ने 7 पदक जीते हैं।
इसके अलावा सोशल वर्क विभाग की तंजिला सिद्दीकी और बीए की सलिहा खातून ने 6-6 पदक अपने नाम किए हैं।
इसके अलावा शयर्ति प्रकाश के नाम 5 तथा अर्शिया परवीन, ज्योति वर्मा, विकास कुमार, श्रेयांस रस्तोगी,
मुकेश कुमार, निमिशा सिंह को 4-4 तथा विवेक कुमार चौधरी, स्वाति सिंह, मोनिका सक्सेना,
रूचि गौड़ और हरगुण साहनी को 3-3 पदक के लिए चुना गया है।
चांसलर्स, वाइस चांसलर व चक्रवर्ती पदक के साक्षात्कार कल
ALSO READ : रामपुर : आजम खान के हमसफर रिसॉर्ट में जोर-शोर से कार्यक्रम की तैयारी, प्रशासन ने नहीं दी आंदोलन की अनुमति
लखनऊ विवि में चांसलर्स, वाइस चांसलर और डॉ. चक्रवर्ती पदक के लिए साक्षात्कार शुक्रवार को सुबह 10 बजे से होंगे।
चांसलर्स गोल्ड मेडल लविवि के स्नातक और परास्नातक स्तर के सर्वश्रेष्ठ बहुमुखी प्रतिभा वाले स्टूडेंट को दिया जाता है।
डॉ. चक्रवर्ती मेडल सामाजिक कार्य करने वाले सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी को दिया जाता है।
कुलपति स्वर्ण पदक सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट को दिया जाता है। इन सबका चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा।
लविवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. ध्रुवसेन सिंह का कहना है कि पदक विजेताओं की अनंतिम सूची प्रकाशित की गई है।
इस सूची पर जिन विद्यार्थियों को आपत्ति हो वे लिखित में अपनी शिकायत 19 सितंबर तक दर्ज करा सकते हैं।
इसके बाद अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More