देवरिया: सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने की सदस्यता अभियान की शुरुआत

0
भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत भाजपा के नेताओ और
पदाधिकारियों ने विभिन्न मंडलो में पहुच सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया।
रुद्रपुर देहात मंडल में सदस्यता का शुभारम्भ करते भाजपा जिलाध्यक्ष डा. अन्तर्यामी सिंहने कहा कि

सांसद रमापति राम त्रिपाठी

यह सदस्यता अभियान हम भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिये पर्व है,
इस पर्व को मनाते हुये हम सभी हर एक घर तक जा रहे है और सबको भाजपा का सदस्य बना रहे है।
बैतालपुर मंडल के मेहड़ा पुरवा बूथ पर सदस्यता का शुभारम्भ करते सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि
दो सदस्यों से कभी शुरू हुयी पार्टी आज इतनी बड़ी है , समाज का हर वर्ग
भाजपा के साथ खुशी से जुड़ रहा है,भाजपा की सदस्यता ले रहा है।
इस दौरान पूर्व विधायक रविन्द्र प्रताप मल्ल, विजय कुमार दूबे, भूपेन्द्र सिंह,संजय राव,
अम्बिकेश पाण्डेय,राधेश्याम शुक्ला, शैलेन्द्र सिंह आजाद,चंद्रभान यादव, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे!
वही पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा महेंद्र यादव ने पकड़ी रुद्रपुर मंडल,पूर्व जिलाध्यक्ष विजयकुमार दूबे ने
बरियारपुर मंडल,विशम्भर मिश्र,रजनीश उपाध्याय ने रामपुर कारखाना मंडल,संतोष त्रिगुणायक ने
गौरीबाजार मंडल,जिलामहामंत्री अजय कुमार दूबे ने भाटपाररानी मंडल,जिलामहामंत्री जितेंद्र पाण्डेय और
जिलामंत्री रामाज्ञा चौहान ने रामलक्षन उसरा मंडल तथा विजय बहादुर दूबे ने
बैकुण्ठपुर मंडल में संगठन पर्व सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More