20 जून आज का राशिफल

0
गुरूवार 20 जून 2019 का पंचांग
? शक संवत 1941 माह आषाढ़ पक्ष कृष्ण तिथि तृतीया नक्षत्र उषा. सूर्योदय 5.24 सूर्यास्त 7.20
⚛ शुभ मुहूर्त : गणेश चौथ व्रत
? वाहन, मशीन, व्यापार, विवाह, सगाई, मुंडन, गृहप्रवेश से संबंधित शुभ मुहूर्त हैं।
आषाढ़ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और गुरूवार है,आज 3 बजकर 49 मिनट तक उत्तराषाढा नक्षत्र रहेगा | उत्तराषाढ़ा नक्षत्र तो शुभ नक्षत्रों की श्रेणी में आता ही है साथ ही इन्द्र योग भी है । यदि कोई राज्य पक्ष का कार्य रुका हो तो उसे इस योग में पूरा करने का प्रयास करेंगे तो अवश्य पूर्ण होगा। इसके अलावा तृतीया तिथि शाम 05 बजकर 9 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जायेगी।
? मेष राशि – आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे | आप किसी भी तरह आज अपना काम पूरा कर लेंगे | लोगों से आपको मदद भी मिलती रहेगी | दूसरों की बात को सुनने की कोशिश करेंगे | आपके दोस्तों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है | आप उनके साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे | किसी खास क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिये आप तत्पर रहेंगे | काम के प्रति समर्पण होने से अधिकारी वर्ग आपसे इम्प्रेस होंगे | अपने से बड़ों का आशीर्वाद लें, आपको सभी काम में सफलता मिलेगी |
? वृष राशि – आज आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बितायेंगे | आपका मन प्रसन्न रहेगा | आज आप कोई ऐसा काम करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी | किसी भी नए ऑफर के लिए आप तैयार रहेंगे | खुशियाँ कभी भी मिल सकती है | सामाजिक कामों में आप सफल होंगे | आपके कामों की चर्चा होगी | आपका कोई खास काम समय से पूरा हो जायेगा | आज कुछ लोग आपसे सहयोग मांग सकते हैं | घर पर छोटी-सी पार्टी का आयोजन करेंगे | साथ ही लोगों का आना-जाना भी लगा रहेगा | मंदिर में चना दाल दान करें, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा |
?‍❤‍? मिथुन राशि – आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी | पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे | घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा | संचार-साधनों से फायदे होने की संभावना है | आज ज्यादातर चीजें बहुत आसानी से सुलझती जाएंगी | आपको कुछ नए अनुभव प्राप्त होंगे | आज आपकी कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे पैसा कमाने के नये विचार प्राप्त होंगे | शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम मिलेंगे | आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा | धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग दें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा |
? कर्क राशि – आज आपका दिन धार्मिक गतिविधियों में अधिक बीतेगा | आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है | आप बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करेंगे | घर पर अचानक से मेहमान आ सकते हैं | आज आपको सबकी बात ध्यान से सुननी चाहिए | दोस्तों से तालमेल अच्छा बना रहेगा | आपको किसी जरूरी काम में सफलता मिलेगी | इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा | लेकिन पैसों को लेकर आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए | कारोबार में धन लाभ की संभावना बन रही है | मंदिर में एक हल्दी की गांठ दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा |
? सिंह राशि – आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा | संतान के साथ समय बिताने से ख़ुशी मिलेगी | किसी पुरानी बात को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा | अगर आप किसी जरूरी काम से बाहर जाने की सोच रहे हैं, तो आज के लिये प्लान टाल दीजिये | जितना हो सके, घर में समय बिताएं | इससे सबके साथ आपके संबंध बेहतर होंगे | आपके घर में किसी समारोह का आयोजन भी हो सकता है | कुत्ते को रोटी खिलाएं, आपकी सभी परेशानियां दूर होगी |
?? कन्या राशि – आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे | सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा | आपको पैसे कमाने के लिए नए मौके मिलेंगे | रचनात्मक काम में लगे लोगों को आज बड़ी सफलता मिलेगी | जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे | आप अपने रिश्तों पर ध्यान देंगे | आप अपनी भावनाओं को लेकर कुछ सोच-विचार कर सकते हैं | दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे | उनसे मिलकर आपको किसी काम में फायदा भी होगा | आज आप नए लोगों से जुड़ेंगे | मंदिर में बेसन से बनी कोई चीज़ दान करें, आपको धन लाभ होगा |
⚖ तुला राशि – आज आप अपने परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे | घर में खुशी का माहौल बना रहेगा | आज कोई खास काम टलने के योग बन रहे हैं | कुछ बड़े सवालों में आपका मन उलझ सकता है | आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है | इस राशि के कारोबारियों को बड़ा फायदा हो सकता है | आप किसी फ्रेंड की पार्टी में शामिल होंगे | जीवनसाथी के साथ ख़ुशी के पल व्यतीत करेंगे | रिश्तों में प्यार बना रहेगा | बहते जल में तिल प्रवाहित करें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी |
? वृश्चिक राशि – आज आपका मन सामाजिक कामकाज में लगेगा | आप कुछ भावुक भी हो सकते हैं | किसी जरूरी काम में दोस्तों का सहयोग मिलने की संभावना है | जीवन में तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा | आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे | बायोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है | आपको अपने करियर में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे | आपको दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है | आप पूरा दिन उत्साहित रहेंगे | माता-पिता का आशीर्वाद लें, दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे |
? धनु राशि – आज आपको अचानक से धन लाभ होगा | संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी | पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे | आज आप कोई नई चीज सीखेंगे | दूसरे लोगों की सलाह आज फायदेमंद होगी | नए दोस्तों से मुलाकात आपको फायदा दिलायेगी | आज किसी समारोह में शामिल होने के भी योग हैं | महिलाएं अपने दोस्तों के साथ किटी पार्टी कर सकती हैं | जीवनसाथी से आपको कुछ गिफ्ट मिलेगा | आपको व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे | स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा | वृद्धाश्रम में जाकर कुछ जरूरत की चीज़ें गिफ्ट करें, आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी |
? मकर राशि – आज घर में किसी बड़े की सलाह लेकर ही आपको कोई बड़ा कदम उठाना चाहिए | बच्चों के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है | कामकाज ज्यादा होने से आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है | इकोनॉमिक्स स्टूडेंट्स के लिये दिन सामान्य रहने वाला है | आपको सफलता पाने के लिए अभी और मेहनत करने की जरूरत है | किसी अनजान पर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए | आपको किसी को भी बहुत जल्दी अपना दोस्त नहीं बनाना चाहिए। आज आप अपनी जीवनशैली में बदलाव के बारे में विचार कर सकते हैं | अपने गुरु को कपड़े गिफ्ट करें और उनका आशीर्वाद लें, आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा |
⚱ कुंभ राशि – आज किए गए कामों से आपको फायदा होगा | परिवार वालों के साथ तीर्थ स्थल की यात्रा करेंगे | किस्मत का साथ बना रहेगा | नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक रहेगी | आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी | आपका कोई दोस्त अपने परिवार के साथ आपके घर आ सकता है | आपको अचानक से सरप्राइज़ मिल सकता है | आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा | आज आपका मन कुछ मीठा खाने का कर सकता है | अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, आपका दिन शुभ रहेगा |
? मीन राशि – आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपका कॉन्टैक्ट होगा | पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा | जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा | अपने व्यक्तित्व के दम पर आप समाज के कुछ लोगों को भी अपने फेवर में कर लेंगे | इससे आपको भविष्य में पूरा फायदा मिलेगा | आज आपका ध्यान अपने लक्ष्य पर बना रहेगा | आप शाम को परिवार के साथ बाहर डीनर का प्लान बनायेंगे | उनके साथ मंदिर में दर्शन के लिये जायेंगे | बेरोजगार लोगों के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे | चिड़ियों को दाना खिलाएं, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे |
ज्योतिर्विद पं उमाकांत दुबे

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More