लाखों का गेहूं क्रय करके व्यापारी फरार, किसानों ने थाने में दी तहरीर

0
क्षेत्र के रुद्रपुर कोतवाली अंतर्गत खोरमा खास, पचमा, निवही के 15 किसानों का गेहूं खरीद कर

व्यापारी फरार

व्यापारी फरार हो गया। किसानों द्वारा पैसा मांगने को व्यापारी के पिता और भाई आनाकानी कर रहे है।
शुक्रवार को खोरमा खास, पचमा निबही के 15 किसान जिसमें पचमा के ग्राम प्रधान नरेंद्र यादव,
खोरमा के विनोद तिवारी ,जगदीश तिवारी, कुलपति तिवारी,बालेंद्र तिवारी,महेश त्रिपाठी,
जय राम त्रिपाठी, महेश मणि त्रिपाठी,अनुराग त्रिपाठी सहित 15 किसानों का 19 लाख 42 हजार रुपए का
गेहूं क्रय करके छितही बाजार निवासी व्यापारी उपेंद्र गुप्ता फरार बताया जा रहा है।
पैसा मांगने पर उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया।
अपना पैसा डूबते देख 15 किसान शुक्रवार को रुद्रपुर कोतवाली पहुंच गए।
उन्होंने लिखित तहरीर कोतवाल को दिया। कोतवाल ने किसानों को जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जगदीश मणि, अनुराग त्रिपाठी, महेश मणि, प्रधान नरेंद्र यादव,
बालेंद्र त्रिपाठी, विनोद त्रिपाठी, जय जय राम त्रिपाठी, रामानंद यादव,
रामकिशोर यादव, कुलपति त्रिपाठी आदि किसान मौजूद रहे।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More