27 मई आज का राशिफल

0
सोमवार 27 मई 2019 का पंचांग
?शक संवत 1941 माह ज्येष्ठ पक्ष कृष्ण तिथि अष्टमी नक्षत्र शत. सूर्योदय 5.26 सूर्यास्त 7.09
⚛ शुभ मुहूर्त : कालाष्टमी व्रत
? वाहन, मशीन, व्यापार, विवाह, सगाई, मुंडन, गृहप्रवेश से संबंधित कोई शुभ मुहूर्त नहीं हैं।
आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार का दिन है। आज श्री शीतलाष्टमी व्रत है। आज के दिन माता शीतला की विधि-पूर्वक पूजा करके उन्हें बांसी भोजन
का भोग लगाने की परंपरा है। साथ ही खुद भी प्रसाद के रूप में बांसी भोजन का सेवन करना चाहिए।
इसके अलावा आज शाम 04 बजकर 13 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र भी रहेगा। अतः आज के दिन शतभिषा नक्षत्र के दौरान कौन-से खास उपाय करके आप जीवन में उन्नति पा सकते हैं, आज हम इसकी चर्चा करेंगे।
? मेष राशि – आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए अच्छा है । कंप्यूटर इंजीनियर्स के लिए दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा । साथ ही साइंस स्टूडेंट्स के लिए भी दिन खासतौर पर फायदेमंद रहने वाला है । आज आपका कोई रिसर्च वर्क पूरा हो जायेगा । माता-पिता के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे ।
दोस्तों के साथ मनोरंजन के लिए किसी टूर का प्लान बनायेंगे । व्यापारी वर्ग के लोगों को धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे । नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है । शिवलिंग पर दूध अर्पित करें, सबके साथ संबंध बेहतर होंगे ।
? वृष राशि – आपको अधिकारियों से मदद मिलेगी । घर में भी सभी लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे । मन-मुताबिक काम पूरा होने पर आपका जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा। आज योगा और कसरत करने से आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। आप अपना ध्यान किसी सोशल वर्क में लगा सकते हैं ।
आपको किसी नए कॉन्टैक्ट से फायदा होगा । कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आयेगी । जो स्टूडेंट्स टीचिंग के एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, उनकी सफलता सुनिश्चित होगी । ॐ नम: शिवाय मंत्र का 21 बार जप करें, आय में वृद्धि होगी ।
?‍❤‍? मिथुन राशि- आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे । परिवार के लोगों के बीच आपकी इमेज अच्छी बनेगी । साथ ही आपके गुणों की प्रशंसा भी होगी । आज आपको सीनियर से सहयोग मिल सकता है ।
नयी तकनीक को अपनाने से आपके व्यापार में वृद्धि होने की संभावना बन रही है । रुका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है । जो लोग संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह पर परफॉर्म करने का मौका मिलेगा । शिव चालीसा का पाठ करें, व्यापार में वृद्धि होगी ।
? कर्क राशि – आज नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मी मदद मिल सकती है । हालांकि कुछ मामलों में आज आपको अधिकारियों से मदद मिलने में थोड़ी परेशानी आयेगी, लेकिन बाद में चीज़ें संभल जायेंगी। आज बड़ों की सलाह से आपको सफलता जरूर मिलेगी । बच्चे पढ़ाई के प्रति थोड़ा कम रूचि लेंगे ।
आज आपके जीवनशैली में कुछ खास बदलाव आ सकते हैं । आपको बिजनेस में विरोधियों से बचकर रहना चाहिए । खुद को फिट रखने के लिए सुबह-शाम टहलना चाहिए । शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा ।
? सिंह राशि – आज आपका झुकाव किसी नए काम की ओर हो सकता है । करियर के मामले में कुछ चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं । बिजनेस में किसी नए ग्रुप से जुड़ने के बारे में विचार करेंगे, लेकिन कोई भी डील करते समय सोच-समझकर ही आगे बढ़ें । घर वालों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ा मनमुटाव होने की संभावना है,
लेकिन शाम तक घर का माहौल अच्छा हो जायेगा । सेहत की बात करें, तो आपकी सेहत में आज थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा । आज फास्ट फूड खाना आपको अवॉयड करना चाहिए । ॐ शब्द का 11 बार उच्चारण करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी ।
?? कन्या राशि – आज आपका मन प्रसन्न रहेगा । सरकारी कामों में किसी बड़े व्यक्ति की मदद मिलेगी । परिवार वालों के साथ शॉपिंग करने का प्लान बनायेंगे । आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा । कई दिनों से अधूरी पड़ी इच्छा आज पूरी होगी । आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा । दोस्त आपसे किसी मामले में सलाह लेंगे ।
आप उनकी सहायता करने में सफल होंगे । लवमेट के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है । थोड़ी मेहनत से आज किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा । आज बच्चों के प्रति आपका स्वभाव नरम बना रहेगा । माता-पिता का आशीर्वाद लें, पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे ।
⚖ तुला राशि – आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा । अपनी प्रतिष्ठा में वृद्धि लाने के लिए आपको कई अवसर प्राप्त होंगे । आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे । जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार आयेगा । रिश्ते बेहतर होंगे ।
घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। काम को लेकर सीनियर आपसे नाराज हो सकते हैं । आपको धैर्य बनाये रखना चाहिए । जिन लोगों की कपड़े की शॉप है, आज उनकी बिक्री ठीक-ठाक रहेगी। होगी । चींटियों को आटा डालें, दिन आपके अनुकूल रहेगा ।
? वृश्चिक राशि – आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी । ऑफिस में कोई नया काम मिलने की संभावना है, जिससे आपको लाभ के कई सारे अवसर प्राप्त होंगे । शाम को परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा । पारिवारिक जीवन खुशहाल बना रहेगा ।
शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को करियर में तरक्की मिलने के चांस बन रहे हैं। कामकाजी महिलाओं के लिए आज का दिन शानदार रहेगा । आपके काम समय से पूरे होंगे । बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा । शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं, सफलता आपके कदम चूमेगी ।
? धनु राशि – आज किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा लाभदायक रहेगी । समाज में आपका सम्मान और रुतबा बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा। पड़ोस के कुछ खास लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है।
आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे । अपने लक्ष्य तक पहुंचने में माता-पिता की राय बेहतर साबित होगी । जो लोग मार्केटिंग की फील्ड से जुड़े हैं, आज उन्हें अच्छे क्लांइट मिलेंगे । बच्चे दोस्तों से मिलने उनके घर जायेंगे । कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, यात्रा सुखद रहेगी ।
? मकर राशि – आपकी पैसों की चिंता दूर होगी । पार्टनर के साथ संबंध बेहतर होंगे । आपका कोई जरूरी काम आज पूरा होगा । आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। आज अजनबी लोगों पर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए । आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाये रखने की जरुरत है ।
दोस्तों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बन सकते हैं । लॉ स्टूडेंट्स के लिए दिन सामान्य रहने वाला है । आपको अभी और मेहनत करने की जरूरत है । शिव जी को प्रणाम करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।
⚱ कुंभ राशि – आज जीवनसाथी आपकी बातों को महत्व देंगे। कार्यक्षेत्र में लोगों से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा । आज इनकम के नए रास्ते खुलेंगे । कुछ दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा हो जायेगा । कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए दिन उत्तम रहने वाला है ।
आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी । बिजनेस में आज तेजी से वृद्धि होगी । आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल होगा, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी । अपने गुरु को प्रणाम करें, कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
? मीन राशि – आज किसी जरूरी काम में भाई-बहन का सपोर्ट मिलेगा । परिवार वालों के साथ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे । आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे । कार्यक्षेत्र की वृद्धि को लेकर आप लंबी यात्रा कर सकते हैं ।
करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे । कुछ खास जगहों पर आपकी प्रशंसा होगी । आपका दिन बेहतरीन रहेगा । जरुरतमंद को भोजन कराएं, सभी कामों में आपको सफलता मिलेगी।
ज्योतिर्विद उमाकान्त दुबे

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More