राष्ट्रीय जजमेंट
लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को भाजपा पर तीखा हमला बोला। ओडिशा के भुवनेश्वर में सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा की सरकार में जितने पौराणिक मंदिर तोड़े गए हैं, उतने धरती पर किसी राजा ने नहीं तोड़े हैं।
लेकिन हम लोग क्या करें, मीडिया भाजपा के साथ है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर भी प्रश्न उठाए।
विजन इंडिया कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकार वार्ता में सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार ने काशी का बहुत बुरा कर दिया है। अब न क्यूटो बना और न काशी रह गई। मैं सैफई, इटावा में एक मंदिर बनवा रहा हूं। भाजपा के लोग उसमें भी टंगड़ी लगा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कफ सीरप में घोटाला हुआ। नोटबंदी में घोटाला किया। मां गंगा की सफाई में घोटाला किया। ऐसे ही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में घोटाला करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि वह अपनी पार्टी की लीगल टीम से कहेंगे सुप्रीम कोर्ट जाने के लिए कहेंगे, जिससे साफ हो सके कि राज्य निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची सही है या भारत निर्वाचन आयोग की।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ भारत स्लोगन नहीं, मिशन होना चाहिए। हम चाहते हैं कि गरीब का इलाज फ्री हो। सपा सरकार में गरीबों का अस्पतालों में फ्री इलाज होता था।
अगर विकसित भारत का नारा दे रहे हैं। अमृत काल चल रहा है और कोई कार्ड की वजह से वापस हो जाए, उसका इलाज न हो पाए तो यह ठीक नहीं है।
ईवीएम के प्रश्न पर कहा कि मैं उत्तर प्रदेश में सभी 80 लोकसभा सीट जीत जाऊं तब भी ईवीएम को नहीं पसंद करूंगा। यह बात मैंने लोकसभा में भी कहा है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने भाजपा को हराया है। आगे भी हराएंगे। उन्होंने कहा कि विकसित देशों जर्मनी, जापान, अमेरिका हर जगह बैलेट से चुनाव होता है।
Comments are closed.