प्लॉट कब्जे के विवाद ने बढ़ाई टेंशन! मथुरा से आए मां-बेटे ने लखनऊ में खाया जहर, चल रहा इलाज

राष्ट्रीय जजमेंट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मथुरा से आए मां-बेटे ने कथित तौर पर प्लॉट कब्जे के विवाद से परेशान होकर जहर खा लिया। घटना गौतमपल्ली थाना क्षेत्र के विक्रमादित्य मार्ग की है। समय करीब 11:30 बजे अचानक मां-बेटे की हालत बिगड़ने लगी तो राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर तत्काल चौकी इंचार्ज बंदरिया बाग, उपनिरीक्षक आदित्य सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और दोनों को आनन-फानन में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है।डीसीपी मध्य विक्रांत वीर ने बताया कि महिला की पहचान मुनेश सिंह (55) पत्नी स्वर्गीय राजवीर सिंह और उनके बेटे बलजीत सिंह (38) पुत्र स्वर्गीय राजवीर सिंह निवासी एफ-49, राधारानी टाउनशिप, बरसाना (थाना बरसाना, जनपद मथुरा) के रूप में हुई है। दोनों कुछ आवश्यक कार्य के चलते लखनऊ आए थे। तभी अचानक विक्रमादित्य मार्ग पर उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल पर पहुंचने के बाद दोनों की हालत गंभीर थी और समय गंवाए बिना उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
देर रात ट्रेन में अकेले सफर कर रही थी महिला, कोई छेड़े ना इसलिए पुलिसवाले ने साथ किया सफर, दिल जीत लेगा वीडियो
पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि मां-बेटे लंबे समय से मथुरा में स्थित अपने प्लॉट पर कथित कब्जे को लेकर परेशान चल रहे थे। बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति द्वारा उनके प्लॉट पर अवैध कब्जा कर लिया गया था, जिससे दोनों मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। इसी प्रकरण से दुखी होकर आज उन्होंने यह चरम कदम उठाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से कुछ दस्तावेज और निजी सामान बरामद हुए हैं। जिनकी जांच की जा रही है। हालांकि जहर खाने के कारणों पर पुलिस स्थिति स्पष्ट करने में अभी जल्दबाजी न करने की बात कह रही है। लेकिन प्राथमिक जांच में प्लॉट कब्जे का विवाद ही मुख्य वजह के रूप में सामने आ रहा है।गौतमपल्ली पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी तत्काल मथुरा पुलिस को दे दी है ताकि उक्त प्लॉट कब्जे के विवाद की वास्तविक स्थिति और संबंधित व्यक्ति की पहचान की जा सके। पुलिस दोनों जिलों के बीच समन्वय स्थापित कर मामले की गहराई से जांच कर रही है। अस्पताल में मुनेश सिंह और बलजीत सिंह को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। पुलिस का कहना है कि उनकी हालत स्थिर होने के बाद विस्तृत बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More