14 अप्रैल आज का राशिफल

0
रविवार 14 अप्रैल 2019 का पंचांग
? शक संवत 1941 माह चैत्र पक्ष शुक्ल तिथि नवमी नक्षत्र पुष्य सूर्योदय 5.58 सूर्यास्त 6.44
⚛ शुभ मुहूर्त : अद्वैत जयंती, मेष संक्रांति, नवरात्र समाप्त
आज चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि सुबह 09:36 तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि लग जायेगी। नवरात्र के दौरान नवमी तिथि को किये जाने वाला हवन आज ही के दिन किया जायेगा और चैत्र नवरात्र भी आज ही के दिन पूर्ण होंगे। साथ ही आज की सबसे महत्वपूर्ण बात, आज सूर्य की मेष संक्रांति है।
इसे सतुआ संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। आज के दिन चने की दाल या जौ से बने सत्तू को खाने की और दान करने की परंपरा होती है। आपको ये भी बता दूं कि सूर्य की मेष संक्रांति होने के चलते आज से मीन खरमास भी समाप्त हो जायेगा। मीन खरमास के दौरान बीते एक महीने से जो शादी-ब्याह आदि शुभ कार्य बंद थे, वो अब फिर से शुरू हो जायेंगे।
इसके अलावा आपको बता दूं कि आज के दिन दस महाविद्याओं में से एक, देवी तारा की जयंती है। आज के दिन पंजाब में वैशाखी का त्योहार भी मनाया जायेगा। अतः आज के दिन मेष संक्रांति का पुण्यकाल कब होगा, मेष संक्रांति के पुण्यकाल के दौरान किन चीज़ों का महत्व है,
साथ ही इस संक्रांति का आपके जीवन पर क्या प्रभाव होगा और उसके लिये आपको क्या उपाय करने चाहिए, इसके अलावा आज के दिन देवी तारा की उपासना से आप किस प्रकार संकटों से मुक्ति पा सकते हैं और आज के दिन क्या है वैशाखी के त्योहार का महत्व है, इन सब पर हम चर्चा करेंगे।
? मेष राशि- आज आप पिता का कोई जरूरी काम पूरा करायेंगे। आपके पिता को आप पर गर्व होगा। छात्रों के लिये दिन सामान्य रहेगा। आप किसी नये कोर्स के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। बड़े भाई-बहनों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज काम से राहत मिलेगी। आप किसी पार्क में घूमने जा सकते हैं। होटल या रेस्टोरेंट का बिजनेस कर रहे लोगो के लिये दिन अच्छा रहेगा। आपको कमाई में वृद्धि होगी। आज के दिन सूर्य देव को प्रणाम करें, आपका दिन राहत पूर्ण रहेगा।
? वृष राशि- घरवालों के सहयोग से आप हर चीज़ को अच्छे से संभाल लेंगे। आपके ऊपर नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। आप घर में किसी कार्यक्रम की तैयारी करवा सकते हैं। आस-पड़ोस के लोग आपको देखकर खुश होंगे। कोई जानकार व्यक्ति आपसे अपने बच्चों के करियर के लिये सलाह ले सकता है। आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आप ऊर्जावान बने रहेंगे। आपका दिन अच्छा रहेगा। अपने जीवनसाथ को पूरा समय देंगे। आज के दिन चने से बने सत्तू का दान करें, आप हर काम को अच्छे से पूरा करेंगे।
?‍❤‍? मिथुन राशि- आज आपका दिन सामान्य से थोड़ा बेहतर हो सकता है। आप किसी धार्मिक कार्य में रुचि ले सकते हैं। ऑफिस का कोई व्यक्ति आपके घर पर आ सकता है। उनके साथ आप कुछ अच्छी बातें शेयर कर सकते हैं। बच्चे किसी काम में आपकी मदद ले सकते हैं। आप बच्चों का पूरा सहयोग करेंगे। बूटिक का काम कर रही महिलाओं के लिये दिन अच्छा रहेगा। किसी कस्टमर से आपके पारिवारिक संबंध जुड़ सकते हैं। आज के दिन आपको घर पर छोटा-सा हवन कराना चाहिए, इससे आपका दिन बेहतर होगा।
? कर्क राशि- आपको अपनी कार्यकुशलता में बढ़ोतरी करने की जरूरत है। आज आप किसी ऑपन मार्किट में शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्चा करना चाहिए। करियर को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं। नये कोर्स में एडमिशन के लिये आपको ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपको थोड़ा चिड़चिड़ापन भी महसूस हो सकता है। आपको समय-समय पर पानी पीते रहना चाहिए, इससे आपको डिहाइड्रेशन की परेशानी नहीं होगी। सूर्य देव को जल अर्पित करें, आपकी कार्यकुशलता में बढ़ोतरी होगी।
? सिंह राशि- आज बच्चों के किसी काम में आपके पैसे खर्च हो सकते हैं। आपका दिन सामान्य बना रहेगा। काम के मामले में आपको अनुभवी लोगों से सम्पर्क बढ़ाने की जरूरत है। आपको पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ना चाहिए, इससे आपको काम में सफलता मिलेगी। किसी की कही-सुनी बातों पर विश्वास करने से आपको बचना चाहिए। सेहत के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। जीवन में प्यार बना रहेगा। मन्दिर में चने की दाल दान करें, आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।
?? कन्या राशि- अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिये बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप अपने काम में सफल जरूर होंगे। जो लोग शादी-शुदा हैं, वो आज कहीं घूमने जा सकते हैं। आपका समय बहुत अच्छा बीतेगा। फर्नीचर का काम करने वाले लोगों का फायदा होगा। आपको कोई बड़ा काम मिल सकता है। पार्ट टाइम जॉब कर रहे छात्रों की नौकरी पक्की हो सकती है। आप किसी कम्पनी में फुल टाइम नौकरी के लिये अप्लाई कर सकते हैं। गायत्री मंत्र का 24 बार जप करें, आपका दिन बहुत ही अच्छा रहेगा।
⚖ तुला राशि- आज के दिन आपको अपने काम में बड़ी ही सतर्कता बरतनी होगी। बिजनेस में किसी भी तरह के लेन-देन से आपको बचना चाहिए। आपको बिना वजह नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप किसी से जरूरी मीटिंग के लिये जा रहे हैं, तो आपको अपने पहनावे पर ध्यान देने की जरूरत है। कोई आपकी पीठ पीछे बुराई कर सकता है। अच्छी सेहत के लिये आपको रूटीन एक्ससाइज करनी चाहिए। साथ ही अपने खाने में विटामिन्स का ध्यान रखना चाहिए। आज के दिन आपको जौ का दान करना चाहिए, आप किसी भी तरह के नुकसान से बचे रहेंगे!
? वृश्चिक राशि- आज आप अपने जीवनसाथी से बिजनेस की कोई बात शेयर कर सकते हैं। जीवनसाथी से काम को लेकर आपको कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है। केटरिंग का काम कर रहे लोगों के लिये दिन अच्छा रहेगा। बच्चे आज किसी स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। घर पर खाली बैठे लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आपके परिवार में तनाव का माहौल ठीक होगा। कुछ दिनों से आंख की समस्या से परेशान चल रहे हैं, तो आज आपको काफी राहत मिलेगी।
? धनु राशि- आज आप कोई नया बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। आपको घर के बड़ों से पूरा सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक रूप से पिता आपकी मदद करेंगे। आज आप बच्चों को कहीं घूमाने ले जा सकते हैं। परिवार में खुशहाली और तालमेल बना रहेगा। अगर आपकी संतान विवाह के लायक है, तो उनके लिये कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। सेहत के लिहाज से आप फिट रहेंगे। ऑफिस में अपना काम अच्छे से पूरा करेंगे। शाम को आप परिवार के साथ किसी फंक्शन में जा सकते हैं। मन्दिर में मिट्टी का बर्तन दान करें, आपको सबका सपोर्ट मिलेगा।
? मकर राशि- सरकारी संस्थान से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहेगा, जबकि प्राइवेट काम करने वाले लोगों को कुछ परेशानी महसूस हो सकती है। आज आपको ऑफिस में एक्सट्रा काम करना पड़ सकता है। आप बच्चों को उचित समय नहीं दे पायेंगे। आपको कमर दर्द की समस्या हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिये दिन ठीक-ठाक रहेगा। पार्टनर आपका कुछ खर्चा करवा सकते हैं। करीबी लोगों की राय मानना आपके लिये फायदेमंद होगा। आज के दिन मन्दिर में पुष्प चढ़ाएं, आपकी परेशानी कम होगी।
⚱ कुंभ राशि- जीवनसाथी के साथ आप किसी ट्रिप की प्लानिंग कर सकते हैं। आप उन्हें कोई वाहन गिफ्ट कर सकते हैं। आपके दिन में ताजगी बनी रहेगी। आप कुछ अच्छे काम में अपना सहयोग दे सकते हैं। इससे समाज में आपका नाम होगा। आज सोसायटी में किसी काम के लिये आपको अपॉइन्ट किया जा सकता है। माता आपसे किसी काम को लेकर सलाह ले सकती है। आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आज के दिन पानी में गंगाजल डालकर नहाएं, आपको ताजगी महसूस होगी।
? मीन राशि- आज किसी प्रॉपर्टी डीलर से आपकी मुलाकात हो सकती है। आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। दोस्त की मदद से आपको किसी अच्छी कम्पनी में नौकरी मिल सकती है। आप लवमेट के साथ कहीं मूवी देखने जा सकते हैं। आप घर की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी कर सकते हैं। आपको अपने घरवालों से पूरा सहयोग मिलेगा। एजुकेशन के मामले में दिन अच्छा रहेगा। करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। अपने ईष्ट देव को प्रणाम करें, आपका दिन अच्छा रहेगा।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More